Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

Author Archives: dwarika prasad

विवाहिता के अधजले शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई, चेहरा जला दिया है,बीजासन की पुतली मृतका के गले से मिली

ग्वालियर -पेट्रोल पंप के पीछे साडा रोड परमिले विवाहिता के अधजले शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस को शादी के समय मंगलसूत्र के साथ गले में पहनी जाने वाली सोने की बीजासन की पुतली मृतका के गले से मिली है। पुलिस इसी से मृतका के शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शुरूआती जांच ...

Read More »

अवैध रेत उत्खनन रुकवाने जनपद अध्यक्ष ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर- जनपद अध्यक्ष सीमा रामू परिहार ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम राघवेन्द्र पांडे को ज्ञापन दिया और क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत उत्खनन को शीघ्र रुकवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि रेत माफिया डबरा जनपद में सिंध नदी के किनारे के ग्राम पंचायत में अवैध रूप से रेत उत्खनन कर रहे हैं और टोकन के माध्यम से रेत ...

Read More »

तय समय से पहले बंद कर देते हैं बैंक शाखा, चक्कर काटते रहते हैं लोग

ग्वालियर- भितरवारअनलॉक-1 के बाद भी भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन द्वारा निर्धारित समय तक कामकाज नहीं किया जा रहा है। इस कारण बैंक के खाताधारकों को लेन-देन करने में परेशानी हो रही है। खाताधारकों का कहना है कि बैंक प्रबंधन दोपहर 3.40 बजे गेट पर ताला लगा देता है, जबकि अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक प्रबंधन शाम 4.30 बजे तक कामकाज कर रहे ...

Read More »

पूज्य सिंधु हिंदू जनरल पंचायत द्वारा गरीब परिवारों को बांटी राहत सामग्री

ग्वालियर सिंधी समाज के गरीब परिवारों को पूज्य सिंधु हिंदू जनरल पंचायत द्वारा गठित सिंधु सामाजिक सहायता चेरिटेबल ट्रस्ट ने राहत सामग्री वितरित की। चूंकि कोरोना महामारी का प्रकोप इस समय फैला हुआ है, इसको देखते हुए सिंधी समाज की पांच-पांच महिलाओं को बुलाकर राहत सामग्री वितरित की गई। पंचायत के अध्यक्ष श्रीचंद बलेचा, मीडिया प्रभारी अमर माखीजा ने बताया ...

Read More »

टीआई, दो एसआई, दो आरक्षक सहित 10 पॉजिटिव, पूरा स्टाफ क्वारेंटाइन, थाना बंदकोरोना का कहर डबरा में पॉजिटिव की संख्या 72 पर पहुंची

ग्वालियर- शहर एक महीने बाद एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें संक्रमित एएसआई के संपर्क में आने वाले देहात थाना टीआई के अलावा दो एसआई व दो आरक्षक शामिल हैं। इसके साथ ही एएसआई के परिवार के तीन लोग भी संक्रमित मिले हैं। वहीं नगरपरिषद पिछोर के कर्मचारी के पिता व एक पटवारी की रिपोर्ट रविवार को ...

Read More »

भितरवार थाने का निरीक्षण, पेंडिंग मामलों का तेजी के साथ करें निराकरण: एएसपी

ग्वालियर- भितरवार पुलिस थानों की स्थिति का जायजा लेने के लिए एएसपी रायसिंह नरवरिया ने भितरवार थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीओपी शैलेंद्र सिंह जादौन, थाना प्रभारी केपी यादव से थाने में पेंडिंग प्रकरणों पर चर्चा की। साथ में क्षेत्र में हो रही चोरियों तथा क्राइम पर कंट्रोल और लॉकडाउन का लोगों का पालन करने की बात कही। ...

Read More »

अवैध रेत परिवहन एसडीएम ने 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपर जब्त किए

ग्वालियर- भितरवार. सिंध नदी की लुहारी रेत खदान से अवैध रुप से रेत का परिवहन करते हुए एसडीएम ने शाम के समय एक डंपर व दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा है। इन सभी के पास रॉयल्टी की रसीद नहीं थी, जिसके चलते तीनों वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना परिसर में रखवाया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए ...

Read More »

अब ग्वालियर नहीं डबरा शहर में बनाए कोविड सेंटर में भर्ती होंगे कोरोना पॉजिटिव

ग्वालियर- डबरा शहर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिवों की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने अब शहर में ही कोविड सेंटर शुरू करा दिया है, जहां पॉजिटिवों को भर्ती कराया जाएगा। पिछले दिनों निकले आठ कोरोना पॉजिटिवों को उक्त कोविड सेंटर में भर्ती कराया है। यहां मौजूदा स्टाफ की देखरेख में उनको इलाज दिया जा रहा है। ...

Read More »

सभी पूर्व और वर्तमान विधायकों की संपत्ति की जांच हो, प्रशासन मुझसे करें शुरुआत: जंडेल ग्वालियर-

श्याेपुर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल सिंह मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन श्योपुर अाैर विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पूर्व एवं वर्तमान विधायकों की चल- अचल संपत्ति की जांच करे। सबसे पहले मेरी संपत्ति की जांच करके इस काम की शुरूआत की जाए। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत पर कार्रवाई भाजपा सरकार ने राजनीतिक द्वेष से की है। यह बात ...

Read More »

शहर में चोरों का हल्ला पुलिस शांत, सूने घर बनाए जा रहे टारगेट

ग्वालियर डबराशहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन को चकरघिन्नी किया हुआ है। पुलिस की सतर्कता के बाद भी चोर गैंग बेखौफ होकर शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस केवल मामला दर्ज करने तक सीमित होकर रह गई है। शहर में सक्रिय चोर गैंग जुलाई माह में ही लगभग आधा दर्जन ...

Read More »