Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सभी पूर्व और वर्तमान विधायकों की संपत्ति की जांच हो, प्रशासन मुझसे करें शुरुआत: जंडेल ग्वालियर-

श्याेपुर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल सिंह मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन श्योपुर अाैर विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पूर्व एवं वर्तमान विधायकों की चल- अचल संपत्ति की जांच करे। सबसे पहले मेरी संपत्ति की जांच करके इस काम की शुरूआत की जाए। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत पर कार्रवाई भाजपा सरकार ने राजनीतिक द्वेष से की है।
यह बात जंडेल ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामनिवास रावत के पेट्रोल पंप की एनओसी निरस्त एवं निजी काॅलेज की जमीन शासकीय घोषित करने की कलेक्टर की कार्रवाई काे लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रशासन को देने के बाद कलेक्टोरेट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। जिसमें पूर्व मंत्री रामनिवास रावत के खिलाफ की गई कार्रवाई काे भाजपा शासन के राजनीतिक द्वेष का परिणाम बताते हुए इसे तत्काल वापस लिए जाने की मांग रखी। प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश सचिव चौधरी गिरिराज सिंह, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश ताेमर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामलखन गुप्ता, राहुल चाैहान, कुंजबिहारी सराफ, शकील कुरैशी, मोहम्मद चीनी, सत्यप्रकाश शर्मा, देवेंद्र गर्ग, सुरेश मीणा, मनीश शुक्ला, सिराज दाऊदी, गिर्राज मीणा, विपिन गर्ग आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...