
सुरक्षित आदमी और वाहन को निकाला गया, जीवित्पुत्रिका माता का कृपा था क्या ?
बढ़ता कारवां (BK NEWS ) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न गनियारी बीजपुर रोड रेल्वे क्रासिंग के पास अनियत्रित होकर म्यार नदी मे गिरा कार डूबा था और वही कुछ देर बाद कोतवाली थाना बैढ़न पुलिस व आपदा प्रबंधन होमगार्ड (एसडीइआरएफ) टीम मौके पर पहुंची थी ।

वही बताते है कि कल रात लगभग 11:00 से 12:00 बजे के बीच सड़क मे अंधा मोड़ होने के कारण वाहन तेज गति मे रही होंगी यह घटना घटी है जिसमे 4 लोग बिना नंबर के स्कॉर्पियो में सवार थे मौके पर रात लगभग 12:00 बजे केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान देवदूत बनकर उनके द्वारा निकाला गया, सभी 3 लोग सुरक्षित है बताये जा रहे है कि 1 की हालत नाजुक है फिर भी अब खतरा नहीं है।

वही गौताखोर (एसडीइआर एफ) टीम ने वाहन के पास जाकर बताया कि कोई आदमी नहीं है, न ही कोई सामग्री है और वही पहले अफवाह था ।
वही अब बड़ी मशक्क्त के बाद स्कॉर्पियो वाहन को हाइड्रा वाहन के माध्यम से निकल चुका है जिसमें किसी प्रकार की सामग्री नहीं था और बिना नंबर वाहन के पीछे वाली सीट मे लाठी डंडे पड़े दिखे, मौके पर कोतवाली थाना बैढ़न पुलिस व डायल 112 सड़क जाम व भीड़ खाली कराने मे घंटो लगे रहे और खाली कराया गया।
www.badhtakatwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal