Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

Deprecated: Optional parameter $headers declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $attachments declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919

“जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” के माध्यम से सिंगरौली पुलिस का आमजन से सीधा संवाद

पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने ग्राम भकुआर थाना नवानगर में सुनीं समस्याये

नशे एवं साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता का दिया संदेश

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, रीवा गौरव राजपूत एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र हेमंत चौहान के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में आज जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में “जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया और वही पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ग्राम भकुआर थाना नवानगर में आयोजित जन चौपाल में शामिल हुये।

वही पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. द्वारा थाना नवानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भकुआर में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में सहभागिता की गयी और इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों एवं नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के संबंध में जागरूक करते हुए कहा कि नशा समाज एवं युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

वही उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को तत्काल दें। उन्होंने पुलिस की रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ दिन के समय भी क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिये । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस एवं आमजन के बीच जनसंपर्क को और मजबूत किया जायेगा, जिससे क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंच सके और अपराधों की प्रभावी रोकथाम की जा सके।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने हिर्रवाह बस्ती में किया जनसंवाद

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा द्वारा थाना बैढ़न क्षेत्र अंतर्गत हिर्रवाह बस्ती में आयोजित “जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम में सहभागिता की गई। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार भी उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने गये तथा संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

इस दौरान नागरिकों को अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों के पालन एवं नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि पुलिस को अपना सहयोगी मानते हुए क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनता की जागरूकता एवं सहयोग से ही सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण का निर्माण संभव है।

समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आयोजित हुई जन चौपाल

जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में भी “जन चौपाल – आपकी पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं तथा उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई। साथ ही नागरिकों को नशा मुक्ति एवं नशा तस्करी की रोकथाम, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता एवं अपराध नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

“आपकी समस्या – पुलिस की जिम्मेदारी, आपका सहयोग – सुरक्षित सिंगरौली की ताकत” सिंगरौली पुलिस – आपकी सुरक्षा और संकल्प

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

नगर निगम आयुक्त ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का तत्परता से किया जाये निराकरण – सविता प्रधान राजमाता ...