Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अभिषेक पाण्डेय के ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में छाया दहशत

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//ब्यूरो कार्यालय

BK NEWS//खुटार:- मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाली खुटार चौकी में जबसे उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय ने पदभार संभाला है,मानो अवैध कारोबारियो की सामत आ गई हो।उनके द्वारा एक के बाद एक लगातार कार्यवाही से जहाँ अपराधियों सहित अवैध कारोबारियों में दहशत व्याप्त है तो वही चौकी क्षेत्र की जनता अपने आप को महफूज महसूस कर रही है।एक समय था कि हेरोईन का नशा करने वाले युवा पैसे न मिलने से क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा सहित चोरी जैसे घटना को अंजाम देते थे लेकिन खुटार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय अपनी टीम के साथ लगातार अपराधियो की धरपकड़ व अवैध कारोबार पर अपने सीनियर अधिकारियों पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में एक के बाद एक शिकंजा कसना शुरू कर दिए हैं।उसी अभियान के तहत आज एक बार फिर युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले नशीले मादक पदार्थ हेरोईन का कारोबार करने वाले आरोपी प्रिंस उर्फ पप्पन दुबे को 8 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन के साथ धर दबोचा है और आरोपी के ऊपर एनडीपीएस 8/21 की कार्यवाही की गई।वही 8 ग्राम हेरोइन की कीमत लगभग 35000 हजार रुपये बताई जा रही है।

खुटार पुलिस चौकी ने एक माह में की दर्जनों कार्यवाही

खुटार चौकी प्रभारी अभिषेक पाण्डेय ने जबसे खुटार चौकी की कमान संभाली उनके द्वारा अपने टीम के साथ लगातार एक के बाद एक कार्यवाही की जा रही है।महज एक माह में एक दर्जन से ज्यादा कार्यवाही से खुटार चौकी क्षेत्र में अवैध कारोबारियों व अपराधियों की हालत पस्त है।आपको बता दे कि हेरोइन सहित गांजा,कोरेक्स,अवैध शराब,अवैध रेत,बोल्डर व स्थायी वारंटियों व मनचलों पर कार्यवाही कर अपराधियो को चारों खाने चित किया हुआ है।वही चोरों पर भी खुटार पुलिस ने शिकंजा कसने में पीछे नही है।खुटार चौकी प्रभारी व उनकी टीम के द्वारा मास्टर माइंड हेरोइन तस्कर बबई साकेत व स्वयंबर यादव पर कार्यवाही करते हुए जेल भेजने का कार्य किया गया है।

कार्यवाही में निरीक्षक अरुण पाण्डेय, उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि रामदयाल वर्मा, उग्रभान वर्मा, प्र. आर. गुलाब सिंह, गणेश मीणा, दयाशंकर शर्मा, राय सिंह, अशोक प्रताप सिंह आर. सुमित अर्मा, आर. दशरथ मांझी एवं आर. राजेश यादव की अहम भूमिका रही ।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...