ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 04/04/2023

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न नगर पालिक निगम सिंगरौली इंदिरा वार्ड क्र. 41 (ताली साकेत बस्ती) गनियारी में अमृत नल जल योजना के तहत पानी पाइप लाइन डाली गयी थी जिसमें मोहल्ले में पेयजल प्रभावित है और वही स्थानीय जन बताते हैं कि नगर निगम के

संविदाकार के द्वारा नाली निर्माण कराने के दौरान पानी पाइपलाइन को तोड़ दिया गया है जिससे सैकड़ों घरो में पेयजल पानी नहीं पहुंच पा रहा है और वही ख़ासकर शुरुआत गर्मी शुरू हुआ है लगभग 500 घरों में नल कनेक्शन है और वही बताते हैं कि कुछ लोगो के घरो में बोरवेल है कुछ लोग हैंड पम्प के सहारे है उसमें भी हैंड पम्प खराब पड़ा है सुधार कराने की अतिआवश्यकता है ।
इनका कहना है
वही पूर्व पार्षद गनियारी हीरालाल सोनी का कहना है कि फूटे हुये पाइपलाइन जल्द बने और पहले की तरह टोटी के माध्यम से नल से पानी मिले और वही संविदाकार और उपयंत्री पर बीफरे और उन्होंने कहा कि तकनीकी के कारण आमजन जूझ रहे हैं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal