ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/03/2023
“मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना – 2023” के तहत आज छुट्टी के दिन भी भरे जा रहे हैं फार्म
सरवर रुक – रुककर चलने के कारण हितग्राही परेशान, ठीक कराने की उठी मांग

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न “मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना – 2023” के तहत लाडली बहनों को अधिक से अधिक लाभविन्त कराने हेतु आज शासकीय छुट्टी होने के बावजूद रामनवमी त्योहार के दिन भी नगर पालिक सिंगरौली प्रशासन के दिशा – निर्देशन में नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा समग्र आईडी में मोबाईल नंबर केवाईसी कराने और लाडली बहना फार्म व ऑनलाइन फॉर्म दोनों भरा जा रहा है जो सर्वर रुक – रुक कर चल रहा है और वही हितग्राही लाडली बहना काफी संख्या में उपस्थित है जिसमें समग्र आईडी में नाम जोड़ने व उम्र सुधार करवाने हेतु (एसपीआर) नहीं चल रहा है और वही हितग्राही लाडली बहना भारी संख्या में परेशान है ।

बैढ़न क्षेत्र के आसपास शिविर के माध्यम से केवाईसी और फार्म भरे जा रहे है इस प्रकार है
वही बैढ़न राजीव वार्ड 39 का आंगनबाड़ी केंद्र साकेत बस्ती (मुनखु श्रीवास्तव के घर के पास), बैढ़न आदर्श वार्ड 40 मल्हार पार्क में, गनियारी क्षेत्र के इंदिरा वार्ड 41 पार्षद कार्यालय व्यावसायिक शॉपिंग प्लाजा में (दक्षिणी छोर पर ), कचनी वार्ड 28 महादेव चौरहा (रामानुज चौबे के घर के पास) सहित विभिन्न जगहों के आँगनबाड़ी केंद्र व अन्य स्थानो पर समग्र आईडी में केवाईसी और लाडली बहना का फार्म व ऑनलाइन फार्म भरा जा रहा है ।
मौके पर लगे शिविर में राजीव वार्ड प्रभारी 39 चंद्रमणि द्विवेदी, आदर्श वार्ड 40 एलके सिंह, वार्ड 41रामजी शर्मा, वार्ड 28 आईपी नागर, आगनबाड़ी किरण श्रीवास्तव, आतिया रबी, सायरा बानो, सुमन सोनी, कंप्यूटर ऑपरेटर देवी सिंह, अंबिकेश, संजय शाह, रामकुमार, सहित अन्य वार्डो के प्रभारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, कंप्यूटर ऑपरेटर उक्त कार्य में जोर शोर से लगी हुई है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal