
बढ़ता कारवाँ(मध्यप्रदेश) सिंगरौली राजकुमार सिंह/आरपी सोनी :- सरकार चाहे भले ही मरीजों के बेहतर इलाज के लिए अरबों रुपए की चिकित्सालय बिल्डिंग बना उस बिल्डिंग में करोड़ों रुपए की अत्याधुनिक उपकरण एवं दवाइयों के साथ-साथ दर्जनों डॉक्टरों को नियुक्त कर मरीजों के इलाज एवज में सभी डॉक्टरों को लाखों रुपए महीना देती हो किंतु डॉक्टरों के कार्यप्रणाली के चलते गंभीर मरीज घन्टों बेड में बेहोश या इलाज हेतु तड़पते रहते हैं। यहां तक की गांव के अशिक्षित गरीब मरीजों की इलाज आभाव में असमय जान भी चली जाती है-जिसके बाद शायद मरीजों के भगवान कहे जाने वाले अपने बगले में बैठे डॉक्टर जादा रुपए के भूख से भूखें बगले से बाहर निकल रोते-बिलखते परिजन को मृत पेपर पकड़ा फुर्सत हो जाते हैं
मामला सीधी के :- जिला चिकित्सालय मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया में मौजूद डॉक्टर द्वारा मरीज मुनीश्वर प्रसाद का प्राथमिक इलाज किया गया मरीज की बिगड़ती हालत को देख एंबुलेंस मुहैया कराते हुए बेहोशी हालत में 26मार्च 2023 को जिला चिकित्सालय सीधी हेतु रेफर कर आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया जहां मरीज के इलाज के लिए कोई एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं थें जिस कारण बेहोश मरीज के साथ मौजूद परिजन डॉक्टर की तलाश में घंटों परेशानी के बाद जानकारी पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे को दिये तत्काल मंडल अध्यक्ष द्वारा कलेक्टर सीधी को जिला चिकित्सालय में नियुक्त डॉक्टरों के कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया साकेत मालवीय कलेक्टर हस्तक्षेप के बाद बताया गया तत्काल डॉक्टर अविनाश झां ICUवार्ड पहुंच बेहोश मरीज का उपचार किए और मरीज के हालत में काफी सुधार हुआ, जिसके बाद दूसरे दिन डॉक्टर मरीज को मेडिकल कॉलेज रीवा स्थानांतरित कर दिये जिस मरीज को सुपर अस्पताल रीवा में दिखाया गया जांच रिपोर्ट देखकर डॉक्टर ने कहा रिपोर्ट नॉर्मल है मरीज को लाए ही है तो संजय गांधी अस्पताल में दिखा दीजिए जहां के डॉक्टर मरीज एवं जांच रिपोर्ट देख कर बोलें सीधी के डॉक्टर काम करना नहीं चाहते नॉर्मल मरीजों को भी रेफर कर अनावश्यक एंबुलेंस का सरकारी खर्च के साथ-साथ परिजन को परेशान करते हैं जिसके बाद लगभग 11 घंटे उपचार के बाद मरीज को स्वस्थ कर छुट्टी दे दिए, मरीज की हालात अब अच्छी बताई जा रही है
ऐसे में खबर के माध्यम जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जिला चिकित्सालय सीधी का बेहतर व्यवस्था एवं सभी डॉक्टरों के कार्यप्रणाली के प्रति उचित कार्यवाही की मांग की जाती है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal