ग्वालियर
डबराशहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन को चकरघिन्नी किया हुआ है। पुलिस की सतर्कता के बाद भी चोर गैंग बेखौफ होकर शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस केवल मामला दर्ज करने तक सीमित होकर रह गई है। शहर में सक्रिय चोर गैंग जुलाई माह में ही लगभग आधा दर्जन से अधिक घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का माल समेट चुके हैं। सूने घरों के ताले चटकाने का सिलसिला लगातार जारी है।
उल्लेखनीय है कि शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से जहां शहरवासी दहशत में हैं। वहीं पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहा है। शहर में लगातार हो रही चोरियों की वारदातों को अंजाम देने वाले चोर बदमाशों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके हैं।
पूर्व में हुईकई चोरी की वारदातों का पता नहीं चल सका हे
अनलॉक होने के बाद बढ़ी चोरी की वारदातें
लॉकडाउन में चोर गैंग शांत बैठी थी, परंतु अनलॉक-1 के साथ चोर गैंग सक्रिय हो गई और उन्होंने ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। जुलाई माह के पहले पखवाड़े में ही चोरों ने शहर में आधा दर्जन से अधिक घरों को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये का माल समेटकर रफू चक्कर हो गए। यह चोर सिर्फ जेवर ही नहीं, बल्कि खाने पीने का सामान भी चोरी कर रहे हैं। पिछले 15 दिनों में दो जगहों से घी और राशन आदि सामान तक चोरी करके ले गए।
चोरों ने इन वारदातों को दिया अंजाम
केस : 01
चीनोर थाना क्षेत्र के ग्राम छीमक में बस स्टैंड पर स्थित मकान में 11-12 जुलाई 2020 की रात को सेंध लगाकर घुसे चोर फरियादी अशोक पुत्र नाथूराम साहू के मकान से 29 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण व 17 किलोग्राम देसी घी सहित लगभग 49 हजार 500 रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
केस : 02
डबरा सिटी थाना क्षेत्र के बल्ला का डेरा से 9-10 जुलाई 2020 की रात को घर के अंदर घुसा चोर फरियादी राजीव पुत्र भजनलाल के कमरे से अलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकदी और एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। चोरी करने वाले का सुराग तक नहीं लग पाया है।
केस : 03
डबरा सिटी थाना क्षेत्र के दीदार कॉलोनी में 6-7 जुलाई 2020 की रात को फरियादी कृपाल सिंह पुत्र देवलाल रावत के घर चोरी हुई। चोर सोने चांदी के आभूषण सहित 45 हजार रुपये ले गए। वहीं डबरा देहात थाना क्षेत्र के दर्शन कॉलोनी में 7 जुलाई फरियादी दिनेश पुत्र राजाराम बघेल के घर से दो सोने की अंगूठी सहित 20 हजार रुपये की चोरी हुई।
केसः 04
डबरा सिटी थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी में 4 जुलाई 2020 की रात को घर के अंदर घुसा चोर फरियादी जितेन्द्र पुत्र दयाशंकर मिश्रा के कमरे से सोने चांदी के आभूषण व 38 हजार रुपये नगदी सहित कुल 40 हजार रुपये की चोरी कर ले गया।
केसः 05
डबरा सिटी थाना क्षेत्र के श्याम विहार कॉलोनी में विगत 28 जून 2020 की रात को घर के अंदर घुसे चोर फरियादी राजकुमारी पत्नी हरवेन्द्र खरे की अलमारी से सोने-चांदी के लगभग 40 हजार रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए।
केस : 06
डबरा सिटी थाना क्षेत्र के श्याम विहार कॉलोनी में 26-27 जून 2020 की रात को घर के अंदर घुसे चोर फरियादी भारत पुत्र प्रताप सिंह चौहान के कमरे में अलमारी को तोड़कर उसके अंदर रखे सोने-चांदी आभूषण व 15 हजार रुपये नकदी सहित लगभग 40 हजार रुपये का माल समेटकर ले गए।
बाइकें भी निशाने पर
-डबरा सिटी थाने के लक्ष्मणपुरा में 5 जुलाई 2020 को एक अज्ञात चोर मंजेश साहू के घर के बाहर खड़ी बाइक क्रमांक एमपी 07- एमएस-6176 को चोरी कर ले गया।
-सिटी थाना क्षेत्र के ढीमर मोहल्ले में विगत 2 जुलाई 2020 को अज्ञात चोर फरियादी अमित चेतवानी की बाइक क्रमांक एमपी 07- एमबी-7123 को मौका देखकर चोरी कर ले गया।
इनका कहना है
शहर में बढ़ रहे चोरी के मामलों में कुछ मामलों का खुलासा भी हुआ है और चोरों को पकड़ा गया है। शीघ्र ही अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
– उमेश सिंह तोमर, एसडीओपी, डबरा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal