Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

टीआई, दो एसआई, दो आरक्षक सहित 10 पॉजिटिव, पूरा स्टाफ क्वारेंटाइन, थाना बंदकोरोना का कहर डबरा में पॉजिटिव की संख्या 72 पर पहुंची

ग्वालियर-
शहर एक महीने बाद एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें संक्रमित एएसआई के संपर्क में आने वाले देहात थाना टीआई के अलावा दो एसआई व दो आरक्षक शामिल हैं। इसके साथ ही एएसआई के परिवार के तीन लोग भी संक्रमित मिले हैं। वहीं नगरपरिषद पिछोर के कर्मचारी के पिता व एक पटवारी की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है।
9 जुलाई को देहात पुलिस थाने में पदस्थ एएसआई रामसिंह गौर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से थाने को सेनेटाइज कराकर पूरे स्टाफ को क्वारेंटाइन किया गया था। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल लिए गए थे। रविवार को आई रिपोर्ट में थाने के टीअाई शैलेंद्र सिंह गुर्जर, एसआई आरपी इंदौरिया, एसआई राजकुमारी परिहार और आरक्षक संगीता अगरैया व शैलेंद्र प्रजापति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। थाने में एक साथ पांच लोगों के संक्रमित मिलने पर अब उनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री पता करना भी प्रशासन के लिए मुश्किल काम हो गया है। क्योंकि थाने के जो लोग संक्रमित मिले हैं वह सैकड़ों लोगों के संपर्क में आए हैं।
पूरा स्टाफ क्वारेंटाइन थाना हुआ बंद, अब सिटी पुलिस कर रही निगरानी
देहात थाने में पदस्थ संक्रमित एएसअाई के संपर्क में पूरा स्टाफ ही आया था, जिसके चलते थाने को सेनेटाइज कराकर 9 जुलाई को ही बंद कर दिया गया था। साथ ही थाने में स्टाफ के 35 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया था। अब टीआई समेत पांच और संक्रमित मिलने के बाद थाने का संचालन करने के लिए सिटी पुलिस थाने से स्टाफ भेजा गया है। हालांकि गेट के बाहर से ही लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं ।
डबरा में 72, आंतरी में 4, भितरवार में 4 व बिलौआ में 3 मिल चुके हैं संक्रमित
कई दिन से शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या थम गई थी। लेकिन अब फिर से इजाफा होने लगा हैं। शनिवार तक शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 62 थी, वहीं रविवार को यह संख्या 72 हो गई। इसके साथ ही अब तक पिछोर में 3, बिलौआ में 3, आंतरी में 4 और भितरवार अंचल में 4 पॉजिटिव मिल चुके हैं।
एएसआई का पुत्र और दो परिजन भी कोरोना संक्रमित
{ एएसआई रामसिंह गौर के परिजन व रिश्तेदारों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट रविवार को आई। इसमें एएसआई गौर का पुत्र अभिनाश और परिजन श्वेता गौर, सुमन गौर भी संक्रमित मिले हैं।
{ टेकनपुर में एक पटवारी भी पॉजिटिव मिला: इसके अलावा टेकनपुर निवासी सेवानिवृत्त पटवारी रामरतन पुत्र गंगाप्रसाद की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और गले में जलन की शिकायत थी, इसके चलते उन्होंने जांच कराई थी। खास बात यह है कि उनका लड़का रवींद्र श्रीवास्तव नगरपरिषद पिछोर में पदस्थ है। ऐसे मे अब नगरपरिषद कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी भी दहशत में आ गए हैं और अब उनकी सैंपलिंग की जाएगी। इसके अलावा टेकनपुर निवासी पटवारी भीष्म भी पॉजिटिव मिले हैं।
अब भी नहीं मान रहे लोग
शहर में विगत एक माह से रोहिरा परिवार व गुप्ता परिवार के बाद एक या दो मरीज ही पॉजिटिव मिल रहे थे। लेकिन रविवार को एकसाथ दस मरीजों के पॉजिटिव मिलने से लोगों में हड़कंप है। रविवार को दिनभर लोगों के बीच इसी को लेकर चर्चा होती रही। हालांकि अभी भी लोग सतर्क नहीं हैं, लोग न तो वह सोशल डिस्टेंस में दिख रहे हैं और न ही मास्क लगाना जरूरी समझ रहे हैं।
डबरा में देहात थाने के टीआई सहित अन्य स्टाफ पॉजिटिव व क्वारेंटाइन होने के कारण थाने काे इस तरह बंद किया गया है।000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000
टेकनपुर में सेवानिवृत पटवारी को सांस लेने में हुई थी समस्या, तब दिया था जांच के लिए सैंपल

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...