ग्वालियर
सिंधी समाज के गरीब परिवारों को पूज्य सिंधु हिंदू जनरल पंचायत द्वारा गठित सिंधु सामाजिक सहायता चेरिटेबल ट्रस्ट ने राहत सामग्री वितरित की। चूंकि कोरोना महामारी का प्रकोप इस समय फैला हुआ है, इसको देखते हुए सिंधी समाज की पांच-पांच महिलाओं को बुलाकर राहत सामग्री वितरित की गई।
पंचायत के अध्यक्ष श्रीचंद बलेचा, मीडिया प्रभारी अमर माखीजा ने बताया कि कोरोना महामारी से राहत सामग्री वितरित करने वाले एवं राहत सामग्री लेने वाली महिलाएं संक्रमित न हो। इसके चलते सभी नियमों का पालन किया गया। इस दौरान कार्यालय के अंदर पांच -पांच महिलाओं को ही प्रवेश दिया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवानदास लखवानी, प्रभारी धनराज धर्रा, श्रीचंद पंजाबी, मुखी अशोक, सुरेश लछवानी, सुशील कुकरेजा, दिलीप हूंडवानी, निर्मल बहिरानी आदि उपस्थित थे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal