ग्वालियर-
भितरवारअनलॉक-1 के बाद भी भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन द्वारा निर्धारित समय तक कामकाज नहीं किया जा रहा है। इस कारण बैंक के खाताधारकों को लेन-देन करने में परेशानी हो रही है। खाताधारकों का कहना है कि बैंक प्रबंधन दोपहर 3.40 बजे गेट पर ताला लगा देता है, जबकि अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक प्रबंधन शाम 4.30 बजे तक कामकाज कर रहे हैं। बैंक प्रबंधन की मनमानी के कारण नगर के छोटे उपभोक्ता धनराशि का लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं।
नगर में गायत्री फिलिंग स्टेशन के संचालक देवेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि वह सोमवार को दोपहर 3.40 बजे बैंक में धनराशि जमा कराने के लिए गए थे, परंतु बैंक के गेट पर ताला लगा था। जब उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप की रकम जमा करानी है, तो बैंक प्रबंधन द्वारा कहा कि अभी सर्वर नहीं आ रहा है। इस कारण राशि जमा नहीं हो सकते हैं। बैंक के अंदर कुछ लोग खड़े हुए थे और कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी प्रकार रिटायर्ड शिक्षक व बड़े काश्तकार रघुवीर सिंह रावत का कहना है कि मैं सोमवार को दोपहर में फसल के लिए बैंक से रकम निकालने गया था, लेकिन कर्मचारियों ने ये कहकर लौटा दिया कि अब लेन-देन का समय खत्म हो गया है, अब कल आना। उन्होंने नगर में संचालित अन्य संचालित राष्ट्रीयकृत बैंक शाम 4.30 बजे तक लेन-देन कर रही है, परंतु एसबीआई के कर्मचारी मनमानी के चलते दोपहर साढ़े तीन बजे ही कामकाज बंद कर देते हैं।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal