ग्वालियर-
जनपद अध्यक्ष सीमा रामू परिहार ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम राघवेन्द्र पांडे को ज्ञापन दिया और क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत उत्खनन को शीघ्र रुकवाने की मांग की।
उन्होंने बताया कि रेत माफिया डबरा जनपद में सिंध नदी के किनारे के ग्राम पंचायत में अवैध रूप से रेत उत्खनन कर रहे हैं और टोकन के माध्यम से रेत का परिवहन कर रहे हैं जो कि नियम विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से प्रशासन द्वारा रेत उत्खनन पर रोक लगा दी जाती है, परंतु नदी के घाटों पर माफिया रेत उत्खनन कर रहे हैं और जमकर परिवहन कर रहे हैं। माफिया द्वारा किए जा रहे रेत परिवहन पर न तो प्रशासनिक अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही पुलिस कार्रवाई कर रही है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal