Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सड़क में पानी पाइपलाइन के गड्ढे बन रहे हैं परेशानियों के सबब बड़ी दुर्घटनाये होने की है आशंका – हीरालाल सोनी

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली के नगरीय क्षेत्रों में महत्वाकांक्षी योजना बृहद अमृत नल जल योजना के तहत पानी पाइप लाइन बिछाये गये हैं और कई मुहल्लों में नल के माध्यम से पीने का पानी गन्दा और बहुत ही धीमे गति से पानी आता है आये दिन शिकायते आते रहते है वही सड़क को खोदकर पानी पाइप लाइन डालने के बाद केवल मिट्टी से ढक कर छोड़ दिया गया है वही थोड़ी सी बरसात होने पर राहगीरों व दो पहिया – चार पहिया और बड़े भारी वाहनों के आवागमन होने से स्थानीय लोगो को काफी परेशानी उठानी पड़ती है और छोटी – मोटी दुर्घटनाये होती रहती हैं और वही नगर निगम प्रशासन को बड़े हादसे का इंतजार करते देखा जा सकता है ।

वही स्थानीय और पूर्व पार्षद द्वारा नगर निगम कार्यालय में शिकायत करने के बावजूद न सुना जाता है न ही देखा जाता है जैसे – रामलीला मैदान अंधा के पास सड़क को 3 बार से अधिक खोदा गया है और वही गुणवत्ता विहीन पाइपलाइन डाले जाने के कारण 3 महीने के अंदर ही बड़ी पाइप फूट चुका है और वही सवाल उठना लाजमी है और रामलीला मैदान के पास अंधा मोड़ पर गढ्ढा बरकरार और मिट्टी का ढेर लगा हुआ है आये दिन लोग दुर्घटनाये होते रहते है और इसी प्रकार सड़कों में गड्ढढे जैसे- गनियारी के बलियरी फैक्ट्री रोड, तालाब रोड नवज्योति स्कूल तिराहा, शान्तिगर, अनवर टेंट हाउस के पास सहित इत्यादि नगरीय क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर संविदाकर द्वारा पानी पाइप लाइन डालने बाद सड़क में मिट्टी भरकर छोड़ दिया गया है और थोड़ी सी बरसात होने के बाद परेशानी का सबब बना हुआ है ।

जबकि अनुबंध के अनुसार पानी पाइप डालने के बाद गिट्टी – सीमेंट कंक्रीट से पहले के स्वरूप में किये जाने का प्रावधान है वही पानी पाइपलाइन संविदाकार द्वारा नगर निगम प्रशासन को ठेंगा दिखा रहा है और वही जनप्रतिनिधि द्वारा नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होती है जिसमें नपानि प्रशासक एवं जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...