Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अवैध रेत परिवहन एसडीएम ने 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपर जब्त किए

ग्वालियर-
भितरवार. सिंध नदी की लुहारी रेत खदान से अवैध रुप से रेत का परिवहन करते हुए एसडीएम ने शाम के समय एक डंपर व दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा है। इन सभी के पास रॉयल्टी की रसीद नहीं थी, जिसके चलते तीनों वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना परिसर में रखवाया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार को निर्देश दिए हैं।
दरअसल जिले की सबसे बड़ी लुहारी रेत खदान से सोमवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे जनपद मार्केट के सामने से रेत भरकर गुजर रहे एक डंपर तथा दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों की सूचना पर एसडीएम अश्विनी कुमार रावत खुद ही वहां पहुंचे। उनके साथ नायब तहसीलदार कमल सिंह कोली भी मौजूद थे। दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली और डंपर को रोककर जब ड्राइवरों से रॉयल्टी के संबंध में पूछा तो वह नहीं दिखा सके। जिसके चलते एसडीएम अश्वनी कुमार रावत ने दोनों ट्रैक्टर तथा डंपर को भितरवार थाने में सुपुर्द कर कार्रवाई करने के लिए नायब तहसीलदार कमल सिंह कोली तथा राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र बघेल को निर्देश दिए।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...