Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

थाना बरगवां पुलिस की तत्परता से 16 वर्षीय नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब, परिजनों को पुलिस ने किया सुपुर्द

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न पुलिस मुख्यालय के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह के मार्गदर्शन में सिंगरौली पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की शीघ्र तलाश हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

वही इसी क्रम में थाना बरगवां में दर्ज अपराध क्र. 483/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत गुम हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका की तलाश के लिये एस.डी.ओ.पी. सिंगरौली रोशनी कुर्मी व थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गयी और पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर लगातार प्रयास करते हुये उत्तर प्रदेश के अनपरा क्षेत्र से बालिका को सकुशल दस्तयाब किया।

वही दस्तयाबगी के उपरांत बालिका को विधि अनुसार कार्यवाही करते हुये परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही से परिजनों ने राहत की सांस ली तथा सिंगरौली पुलिस का आभार व्यक्त किया।

सिंगरौली पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी नाबालिग के गुम होने अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल-112 पर सूचना दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, सउनि विनोद मिश्रा, प्रधान आरक्षक रामनिवास यादव, आरक्षक अवधलाल सोनी, आरक्षक महेश पटेल एवं आरक्षक शिवम सिंह की अहम भूमिका रही।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

जिले की प्रभारी मंत्री सम्पतिया उइके कल विकास कार्य की करेगी समीक्षा बैठक

विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में होंगी शामिल बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) ​बैढ़न मध्यप्रदेश ...