बढ़ता कारवाँ न्यूज,सिंगरौली,राघवेन्द्र सिंह
BK NEWS:- सिंगरौली जिले के नौगढ़ में एन पी एल सीजन 23 की शुरुआत 8 जनवरी से की गई जिसमें पहला सेमीफाइनल मुकाबला कमेटी की टीम एन.सी.सी. नौगढ़ और पुलिस 11 सिंगरौली के मध्य खेला गया।जिसमे नौगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और पुलिस इलेवन की टीम कप्तान लेखचंद्र डोहर के नेतृत्व में बल्लेबाजी करने उतरी।

जहाँ पुलिस इलेवन सिंगरौली की तरफ से विकेट कीपर बल्लेबाज राकेश वर्मा ने 40 गेंद में 66 और अज्जू ने 20 रन बनाये।पुलिस इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 171 रन बनाए गए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नौगढ़ टीम की शुरुआत खराब रही महज 34 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन वापस जा चुकी थी उसके बाद छठे विकेट के लिए इतजोगी सिंह (18) और राधा कृष्ण (40) के बीच 53 रनों की साझेदारी के बदौलत टीम 99 रनों पर ऑल आउट हो गए।उपेंद्र 3, दारा सिंह,दीपेश वैश्य 2-2 विकेट चटकाए।शानदार प्रदर्शन के लिए राकेश वर्मा को मैन आफ द मैच का अवार्ड दिया गया। अरविंद सिंह चंदेल मुख्य अतिथि रहे।फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।खेले गए मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका में आकाश तिवारी और आनंद वैश्य रहे तो वहीं कमेंटेटर की भूमिका में रिजवान और लाइव स्ट्रीमर संजय वैश्य रहे।

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal