Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शिवराज सिंह के सिंगरौली आगमन पर भाकपा विरोध प्रदर्शन कर दिखायेगा काला झंडा – कामरेड संजय नामदेव

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन राज्य परिषद सदस्य कामरेड संजय नामदेव ने बताया कि सिंगरौली जिले के साथ सौतेला व्यवहार करने वाले सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सिंगरौली आगमन पर भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी और उनके अनुसांगिक संगठनों के द्वारा जिले में अलग-अलग जगहों पर काला झण्डा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा ।

वही तारतम्य में अपनी बात रखते हुये कामरेड संजय नामदेव ने कहा कि विगत दस वर्षों में शिवराज सिंह जी के द्वारा सिंगरौली के बेरोजगारों के साथ छलावा किया गया और उनके द्वारा सरेआम मंच से घोषणा की गयी कि सिंगरौली के युवाओं को 70 प्रतिशत प्राथमिकता के आधार पर रोजगार/नौकरी दी जायेगी लेकिन सिंगरौली में उसके उलट सिर्फ सांसद, विधायकों के चहेतों के अलावा बाहरी व्यक्तियों को 1 लाख से 70 हजार लेकर भर्ती कराया जा रहा है।

सिंगरौली के बेरोजगार नौजवान दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं और वहीं उन्होने कहा कि सिंगरौली जिलें में मेडिकल कॉलेज खोलने, माइनिंग कालेज खोलने, बरगवां रेलवे ओवरब्रिज की मांग लगातार की जाती रही परन्तु आज तक संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुयी ।

वही सीधी सिंगरौली रोड जो एक अभिशाप बनकर रह गयी है जो आज तक उसपर कोई ठोस कार्यवाही सड़क बनाने को लेकर नहीं की गयी और वही बरगवां – देवसर मार्ग आज भी अवरूद्ध है और लोगों को 25 किलोमीटर घूमकर देवसर जाना पड़ता है और वही उन्होने कहा कि जिस तरह सीधी सिंगरौली राजमार्ग का कई बार शिलान्यास किया गया उसी तरह सिंगरौली पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज व माइनिंग कॉलेज का शिलान्यास करेंगे परन्तु धरातल पर उक्त कालेज दिखायी नहीं देगा । 

वही विस्थापितों की समस्याओं को लेकर शिवपहड़ी में पिछले 6 महीने से आंदोलन चल रहा है जो सुलियरी में पिछले 6 महीने से आन्दोलन चल रहा है परन्तु आजतक इस गुगी बहरी सरकार या जिला प्रशासन के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गयी और न ही विस्थापितों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया और वहीं सिंगरौली जिले के डीएमएफ फंड का पैसा सिंगरौली में खर्च न होकर भोपाल जा रहा है जो सालाना पांच सौ करोड़ रूपये यदि सिंगरौली के विकास में खर्च होते तो आज सिंगरौली की सकल सूरत बदल गयी होती परन्तु सिंगरौली के हक पर डांका डालने वाले फिर जनता को सब्जबाग दिखाने आ रहे है जिसका सीपीआई खूला विरोध करती है ।

श्री नामदेव ने कहा कि कई दशकों पूर्व दखल रहित भूमि का मप्र सरकार द्वारा पट्टा दिया गया था परन्तु उसे अब तक रिकार्ड में दर्ज नहीं किया गया और इस बार पुन: सीएम शिवराज द्वारा भूमिहीनों को बड़ी संख्या में पट्टा वितरित किये जाने की योजना है ।

वही काम. संजय कामरेड ने बताया कि चुनाव आते ही बिजली के बिल दुगने आ रहे हैं जो किसान और आमजन अत्यधिक बिजली बिल आने से काफी परेशान हैं ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...