ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 19/01/2023

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन देश के केंद्रीय कैबिनेट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया का सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढन के बिलौंजी एनसीएल मैदान में आने वाले दिनांक 22/01/2023 को आना सुनिश्चित हुआ है ।

जिसमें जिले में कई करोड़ के महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री के द्वारा होना सुनिश्चित हुआ है जिसकी

तैयारी को लेकर जिला प्रशासन काफी मुस्तैद है और वही पीडब्ल्यूडी विभाग और नगर निगम प्रशासन के द्वारा साफ सफाई व नया हेलीपैड निर्माण व बैठने हेतु टेंट वगैरह लगाने की व्यवस्था जोरों पर चल रहा है ।
मौके पर जिले के संयुक्त कलेक्टर विकास सिंह, पीडब्ल्यूडी विभाग व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी आगमन वाले स्थल मैदान में तैयारो को लेकर के तैनात दिखे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal