Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

महंगाई, बेरोजगारी से हर आदमी परेशान – जिला प्रभारी

महंगाई, बेरोजगारी से हर आदमी परेशान – जिला प्रभारी

कांग्रेस पार्टी सिंगरौली प्रभारी गुरूमीत सिंह मंगू ने पत्रकारोंं से हुये रूबरू

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन देश में बढ़ती बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी से हर कोई आमजन परेशान है और वजी सिंगरौली जिले में भाजपा के तीन विधायक हैं,

सांसद हैं इसके बावजूद सिंगरौली-सीधी की सड़क दशकों से गड्ढ़ों में तब्दील है और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगरौली से प्रेम का दिखावा करते हैं और उनका प्रेम सिंगरौली से नहीं यहां की नोटों की गड्डियों से है, जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू पहली बार सिंगरौली दौरे पर पधारे मंगलवार दोपहर सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब होते हुये उक्त बातें कहीं है ।

कांग्रेस के सिंगरौली जिला प्रभारी श्री मंगू ने कहा कि 26 जनवरी 2023 को “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” की शुरूआत हो रही है और वही कांग्रेस के कार्यकर्ता पोलिंग बुथों तक पहुंचकर भाजपा के कुशासन से जनता को रूबरू करायेंगे और कांग्रेस की 13 महीने की सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचायेंगे और उन्होने कहा कि श्री राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा”का देशभर में भरपूर उत्साह देखा जा रहा है और म.प्र. में “भारत जोड़ो यात्रा”13 दिन रही जिसमें जनता का भरपूर समर्थन देखने को मिला और यात्रा में भाड़े की भीड़ नहीं जुटायी गयी इसके बावजूद जनता का उत्साह देखते ही बनता था और वही श्री मंगू ने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह कर रही है और वही सीएम शिवराज जनता को झूठे सपने दिखाते हैं और महंगाई, बेरोजगारी से हर व्यक्ति परेशान है और उन्होने कहा कि कांग्रेस लोगों को जगा रही है और कांग्रेस “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” “भारत जोड़ो यात्रा”, “गांधी चौपाल” चलाकर जनता को जोड़ने का काम कर रही है और वही 10 फरवरी 2023 से पहले कांग्रेस पार्टी कलेक्ट्रेट में महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में हल्ला बोल आन्दोलन करेगी ।

कांग्रेस के जिला प्रभारी ने कहा कि सिंगरौली जिले का डीएमएफ फंड भोपाल जा रहा है और सिंगरौली की जनता का पैसा सिंगरौली को मिलना चाहिये और वही भाजपा के तीनों विधायक इसका विरोध नहीं करते और डीएमएफ के पांच सौ करोड़ रूपये का यदि सिंगरौली में इस्तेमाल होता तो सिंगरौली जिला विन्ध्य का सबसे समृद्ध शहर बन सकता था परन्तु भाजपा की गलत नीतियों के कारण यह पैसा भोपाल जा रहा है और एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं बल्कि प्रतिस्पर्धा है ।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शहर अरविन्द्र सिंह चन्देल, ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम अशोक शर्मा, पूर्व महापौर श्रीमती रेनू शाह, बालेन्द वर्मा, शाहनवाज खान, रामशिरोमणि शाहवाल, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान, आईटी सेल जिलाध्यक्ष राम निवास तिवारी, मधु शर्मा, रूपेश चन्द्र पाण्डेय सहित तमाम कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व मीडिया बंधु उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...