स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार के बाद
“सड़क सुरक्षा सप्ताह शहर में निकाली गयी रैली, विधायक, नपानि अध्यक्ष, कलेक्टर रहे शामिल

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 12/01/2023 को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में मनाया जाता है जो आज इस अवसर पर बैढन के राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम परिसर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “सामूहिक सूर्य नमस्कार’ का कार्यक्रम किया गया ।

जिसमे जिला मुख्यालय क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राओ और जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा *”सामूहिक सूर्य नमस्कार”* किया गया और वही स्वामी विवेकानंद जी के बारे में उद्बोधन दिया गया जो आत्मसात करने की बात कही गयी ।

वही इसके उपरांत जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और छात्रों के द्वारा शहर में “सड़क सुरक्षा सप्ताह” रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया गया जैसे शराब पीकर वाहन न चलाये, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट जरूर लगाये और वाहन का रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस इत्यादि नियमो का पालन करे ।
उक्त कार्यक्रम में सिंगरौली सदर विधायक रामलल्लू बैस, जिला कलेक्टर अरुण कुमार परमार, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, नपानि आयुक्त पवन कुमार सिंह, एएसपी शिवकुमार वर्मा, शिक्षा विभाग से आरके दुबे, नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, कोतवाली थाना प्रभारी टीआई अरुण कुमार पाण्डेय, यातायात प्रभारी, छात्र-छात्राये, शिक्षक – शिक्षिकाये व अन्य समाजसेवी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal