Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा की विशेष तैयारी बैठक हुई सम्पन्न

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आगामी दिनाक 22/01/2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं देश‌ के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली की विशेष तैयारी बैठक जिला कार्यालय मे सम्पन्न हुई ।
वही मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, चिकित्सा व शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया और शालेय शिक्षा मंत्री मोहन यादव का भी सिंगरौली में आगमन हो रहा है और वही महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष

रामसुमिरन गुप्ता के नेतृत्व एवं विधायक देवसर सुभाष वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र गोयल, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र मेश्राम और निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय की विशेष उपस्थिति मे सम्पन्न हुई ।

इस बैठक‌ को‌ संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता बंधुओं का सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री एवं रक्षा मंत्री के साथ अन्य मंत्री गणों का एक साथ सिंगरौली आगमन हो रहा है और वही मुख्यमंत्री इस बार सिंगरौली को अनेक सौगातें देने जा रहे‌ हैं और बहुप्रतीक्षित माइनिंग एवं मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से होगा और बहुप्रतीक्षित बरगवां रेलवे ओवर ब्रिज का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री जी करेंगे।

मुख्यमंत्री आवास योजना‌ का लाभ एवं‌ भूखण्ड का पट्टा प्राप्त करने वाले‌ हितग्राहियों मे‌ सिंगरौली प्रदेश‌ मे‌ अव्वल स्थान पर‌ है और ऐसे कई हितग्राहियों को भी मुख्यमंत्री जी पट्टा वितरण करेंगे और अनेको जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को देंगे और समस्त पदाधिकारी एवं‌ कार्यकर्ता गण अधिक से अधिक संख्या मे मुख्यमंत्री जी का स्वागत करने के लिये सभा मे‌ पहुंचें और अधिक से अधिक संख्या मे कार्यकर्ताओं व जनता को सभा मे लाने का कार्य करें और वही जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता द्वारा कार्यक्रम को सफल‌ बनाने के लिये पार्टी के पदाधिकारियों मे कार्यों के दायित्वों का भी आवंटन किया और वही इस कार्यक्रम मे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे इसलिए समस्त मंडलों के लिये प्रभारी नियुक्त किये गये और पार्टी के समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ प्रमुखों को उचित जिम्मेदारी दी गयी और इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिये तटस्थ रहने के निर्देश दिये और इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप शाह ने किया और आभार व्यक्त करने का काम जिला महामंत्री लालपती साकेत ने किया ।

उक्त बैठक मे जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, सुंदरलाल शाह, सरोज शाह, प्यारेलाल चतुर्वेदी, जिला महामंत्री राज कुमार दुबे, मीडिया प्रभारी योगेन्द्र श्रीवास्तव, जिला मंत्री प्रवेन्द्र धर द्विवेदी, ध्रुव सिंह, द्रौपदी सिंह मरकाम, कलावती यादव, बविता जैन, विनोद चौबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौबे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलशरण सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज अहमद, वरिष्ठ भाजपा नेत्री शमां भारती, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री संजय खान फरदीन समस्त मंडलों के अध्यक्ष व जिले भर‌ से आये कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...