
बढ़ता कारवां BK (NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न बारिश के मौसम को देखते हुये राजीव वार्ड 39 बैढ़न के पार्षद अनुष्का अमित यादव द्वारा सैकड़ों गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को विंध्याचल एनटीपीसी सी.एस.आर.के सौजन्य से छातों का वितरण किया गया और इस दौरान बड़ी संख्या मे स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

वही पार्षद अनुष्का अमित यादव ने कहा कि बारिश के मौसम में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह वितरण किया गया है और उन्होंने बताया कि जनसेवा और लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखना प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने छाते प्राप्त कर चेहरे पर खुशी दिखी और वही पार्षद का आभार जताया।
उक्त अवसर पर वार्ड के कई गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal