
बढ़ता कारवां (BK NEWS ) सिंगरौली (जमुना सोनी( बैढ़न जिले के वैढ़न स्थित सोने-चांदी के आभूषण निर्माण के लिए प्रसिद्ध कटरा क्षेत्र में इन दिनों कथित रूप से अवैध गतिविधियों के संचालन की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सूत्रों के अनुसार, कटरा क्षेत्र में कुछ दुकानदारों द्वारा चोरी या संदिग्ध स्रोतों से प्राप्त सोने-चांदी के आभूषणों को गलाकर उनका स्वरूप बदलने का काम किए जाने की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि इस प्रक्रिया के माध्यम से पुराने आभूषणों को नये रूप में तैयार कर बाजार में खपाया जाता है।
वही इसके अलावा क्षेत्र में प्रतिबंधित श्रेणी के तेजाब की बिक्री और भंडारण को लेकर भी सवाल उठाये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आभूषण निर्माण में उपयोग होने वाले रसायनों के नाम पर कुछ दुकानदारों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर तेजाब रखा और बेचा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इन गतिविधियों की जांच की जाए तो कई अनियमितताएं सामने आ सकती हैं।
लोगों ने मांग की है कि प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभाग संयुक्त रूप से सोनी कटरा क्षेत्र में संचालित आभूषण निर्माण इकाइयों एवं दुकानों की जांच करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाये कि कहीं चोरी के गहनों की खरीद-फरोख्त या प्रतिबंधित रसायनों का अवैध उपयोग तो नहीं किया जा रहा है।
हालांकि, इस संबंध में किसी विभागीय अधिकारी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि शिकायतों के बाद प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
इनका कहना
वही इस मामले मे सिंगरौली एसपी शियाज के.एम. बात किये तो जांच करके बताऊंगा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal