Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

‘श्रम प्रहरी’ पहल से श्रमिक सुरक्षा में जनभागीदारी को मिलेगा बढ़ावा

बिना पंजीयन अथवा असुरक्षित प्रतिष्ठानों की सूचना विभाग को देने की अपील

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न प्रदेश में औद्योगिक एवं निर्माण गतिविधियों के विस्तार के साथ श्रमिकों की सुरक्षा और निर्धारित वैधानिक मानकों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा जनसहभागिता आधारित “श्रम प्रहरी'” पहल शुरू की गयी है।

इस पहल के अंतर्गत पंजीकृत MAH/फैक्ट्रियों एवं निर्माण कार्यों की जियो-टैग जानकारी सार्वजनिक की गई है। नागरिक अपने क्षेत्र में बिना पंजीयन संचालित अथवा सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों एवं निर्माण कार्यों की जानकारी श्रम विभाग को दे सकते हैं।

नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-233-8888 अथवा ई-मेल commlab@nic.in पर सूचना दे सकते हैं। प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं का संबंधित विभाग द्वारा सत्यापन कर वैधानिक प्रावधानों के तहत 10 कार्य दिवस में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान, उनके अनुरोध पर, पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से ‘श्रम प्रहरी’ के रूप में आगे आकर इस पहल में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। मासिक कैंप, शिविर एवं संवाद कार्यक्रमों में भी इस पहल का व्यापक प्रचार-प्रसार कर नागरिकों को जागरूक किया जाएगा, ताकि सभी औद्योगिक एवं निर्माण प्रतिष्ठानों में आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा सकें।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

राजीव वार्ड 39 के पार्षद अनुष्का अमित यादव ने मौसम को देखते हुये सैकड़ो गरीब व जरूरत मन्द को बाटे छाते

बढ़ता कारवां BK (NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न बारिश के मौसम को देखते हुये राजीव वार्ड ...