Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सन्नाटे ने ओढ़ ली सड़क की रफ्तार, पुल के नीचे बिखर गई एक ज़िंदगी…

“हर हादसा सिर्फ़ एक घटना नहीं होता, कुछ मंज़र ऐसे भी होते हैं जो अपने पीछे अनगिनत सवाल छोड़ जाते हैं।
महदेइया के पुल के नीचे मिली एक लाश ने पूरे इलाके की ख़ामोशी को चीखों में बदल दिया, और अब हर जुबान पर बस एक ही सवाल है—यह हादसा था या किसी साज़िश का अंजाम?”

महदेइया NH-39 ओवरब्रिज के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कुलदीप सिंह (सन्नी)

BK-NEWS/सिंगरौली/गोरबी : महदेइया स्थित नेशनल हाईवे-39 के ओवरब्रिज के नीचे शनिवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों की नज़र शव पर पड़ते ही इसकी सूचना गोरबी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं घटना से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

मृतक की पहचान अनिल सोनी, निवासी कुड़वा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव को देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि मृतक के मुंह से खून निकल रहा था तथा शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी रोशनी कुर्मी, गोरबी चौकी प्रभारी सीआईडी सिंह, बरगवां थाना प्रभारी डॉ. अनिल पटेल सहित माड़ा पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया, जिसके बाद शाम करीब 7 बजे चक्काजाम समाप्त कराया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...