Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

औद्योगिक क्षेत्र बलियरी विस्फोट के शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित

स्मृति स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा

औद्योगिक सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन का दिया गया संदेश

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न औद्योगिक क्षेत्र बलियरी में 5 जुलाई 2009 को हुये भीषण विस्फोट हादसे में शहीद हुए 22 श्रमिकों की स्मृति स्मारक में आज गुरुवार को गनियारी प्लाजा के समीप स्थित शहीद स्मृति स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सिंगरौली विधानसभा के विधायक रामनिवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी सहित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने शहीद श्रमिकों के स्मारक पर पुष्पचक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

वही उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना भी की।

इस अवसर पर विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि बलियरी विस्फोट जिले के इतिहास की अत्यंत दुखद घटना है, जिसे आज भी लोग भूला नहीं पाये हैं और उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कंपनियों से नियमित सुरक्षा ऑडिट कराने, सुरक्षा व्यवस्थाओं की समय-समय पर समीक्षा करने तथा श्रमिकों को सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि शहीद श्रमिकों के परिवारों से निरंतर संपर्क बनाये रखते हुये उनकी समस्याओं के समाधान एवं हरसंभव सहयोग के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाना चाहिए।

वही महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने शहीद श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रत्येक औद्योगिक इकाई में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये और उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का नियमित ऑडिट कराया जाये तथा प्रत्येक कर्मचारी को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक बनाया जाए, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न्यूनतम हो।नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने कहा कि सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षा संबंधी अधिनियमों एवं नियमों का पूर्ण पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं, उसी प्रकार औद्योगिक कार्यस्थलों पर सुरक्षा उपकरणों एवं सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन प्रत्येक श्रमिक और प्रबंधन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण एवं परीक्षण सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।

वही श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रम निरीक्षक राहुल प्रधान सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने उपस्थित होकर शहीद श्रमिकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा औद्योगिक सुरक्षा के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...