नगर निगम ने वसूले दस हजार रुपये चलानी की कार्यवाही, दी समझाइस

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न शहरी क्षेत्र मे नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा शहर को स्वच्छ और स्वास्थ्यप्रद बनाये रखने के उद्देश्य से लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज नवजीवन विहार जोन अंतर्गत खुले में मांस की बिक्री करने वाले और आसपास भारी गंदगी फैलाने वाले लापरवाह व्यापारियों के खिलाफ आकस्मिक चालानी कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से कुल 10,500 रुपये का जुर्माना वसूल कर उन्हें सख्त चेतावनी दी गई।
उक्त कार्यवाही मे नगर निगम का अमला मौके पर मुस्तैद रहा, जिसमें स्वच्छता निरीक्षक पवन बरोदे, स्वच्छता निरीक्षक विशाल सोनी, स्वच्छता पर्यवेक्षक राजू, स्वच्छता उप पर्यवेक्षक दिनेश सिटाडेल, सीएंडडी मैनेजर रोहित चौरसिया एवं आई.ई.सी. की टीम मुख्य रूप से उपस्थित रही और वही टीम ने मौके पर जाकर नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के चालान काटे और उन्हें भविष्य के लिये समझाइस दी गयी।
कार्रवाई के साथ ही नगर
निगम की आई.ई.सी. टीम द्वारा दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया और अधिकारियों ने सभी मांस व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि पूरी तरह से ढंककर और नियमों के दायरे में रहकर ही व्यवसाय करें और यदि आगे भी खुले में मांस बेचने या सड़क-नालियों में गंदगी फैलाने की शिकायत मिली तो संबंधित दुकानों को सील करने और कानूनी कार्यवाही के सख्त कदम उठाये जायेगे।
वही नगर निगम प्रशासन ने आम जनता से भी Examples को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील की है।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal