Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कलेक्टर के अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित

सार्वजनिक वितरण प्रणाली की नियमित होगी मैदानी जांच

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा बैठक आयोजित की गयी । बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये ।बैठक में कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत सप्ताह में दो दिवस निर्धारित कर लक्ष्य के अनुरूप व्यापक पौधरोपण कराया जाये और उन्होंने कहा कि लगाये गये पौधों की सुरक्षा के लिये आवश्यक फेंसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा अभियान में जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाये ताकि अधिकाधिक नागरिक पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़ सकें।

कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिये और उन्होंने कहा कि कार्यशाला में नगर के सभी बल्क वेस्ट जनरेटर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम औद्योगिक इकाइयों की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित की जाये तथा उनका निर्धारित पोर्टल पर पंजीयन भी पूर्ण कराया जाये ।

इस बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पटवारी दिवस के दौरान प्रत्येक पटवारी अपने हल्के की उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण की गुणवत्ता एवं नियमितता की जांच करें तथा यह सुनिश्चित करें कि पात्र हितग्राहियों को समय पर निर्धारित मात्रा में राशन प्राप्त हो रहा है। इस संबंध में प्रतिवेदन भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये ।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को खाद एवं बीज की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखने तथा नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश दिये और उन्होंने कहा कि खाद एवं बीज के नमूनों की समय-समय पर जांच करायी जाये तथा गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर संबंधित विक्रेता का लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाये ।

जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिन विद्यार्थियों की अभी तक अपार आईडी नहीं बनी है, उनकी आईडी एक सप्ताह के भीतर तैयार करायी जाये और उन्होंने पंचायत स्तर पर समन्वय स्थापित कर विशेष शिविरों के माध्यम से अपार आईडी निर्माण कार्य पूर्ण करने तथा पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने दिव्यांगजनों द्वारा स्वरोजगार हेतु प्रस्तुत आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुये उन्हें आरसेटी के माध्यम से आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिये और उन्होंने बरगवां स्थित दिव्यांग विद्यालय को पुनः संचालित किए जाने हेतु आवश्यक एजेंसी प्रस्तावित करने के भी निर्देश दिये ।पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कृत्रिम गर्भाधान के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए नवीन मैत्रियों का चयन कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये । बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रणाली का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय नस्तियों का संचालन एवं प्रेषण अधिकतम रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों का निराकरण एल-1 स्तर पर ही गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से 50 दिवस एवं 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये ।

उक्त बैठक में अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, प्रशांत त्रिपाठी एवं अमित सिंह बम्हरौलिया, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, एसडीएम चितरंगी देवेन्द्र द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता विद्युत अजीत सिंह बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, डीपीसी आर.एल. शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

सिंगरौली किसान कांग्रेस ने मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रई-टोकन प्रणाली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकरमूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर लगे रोक, हो कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की ...