Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली में पत्रकार एकता को मिली नई ऊर्जा, IFWJ जिला इकाई को राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी

राजकुमार सिंह बने जिलाध्यक्ष, नई टीम पत्रकार हितों की आवाज को देगी नई मजबूती

सिंगरौली। जिले के पत्रकारों के लिए गौरवपूर्ण और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) की सिंगरौली जिला इकाई को राष्ट्रीय नेतृत्व से आधिकारिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पांडे ने प्रस्तावित जिला कार्यकारिणी को अनुमोदित करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस घोषणा के साथ ही जिले के पत्रकार समुदाय में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है।

राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा स्वीकृत जिला इकाई में राजकुमार सिंह को जिलाध्यक्ष तथा सउद खान को जिला संयोजक (प्रभारी, सिंगरौली) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त आर.पी. सोनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वंदना सिंह को उपाध्यक्ष, विजय कुमार पांडे को महासचिव, नीरज वर्मा को सचिव, नरेन्द्र कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा लाल विश्वकर्मा को सहायक कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं वरुण कुमार एवं कुलदीप सिंह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल कर संगठन को और अधिक सशक्त स्वरूप प्रदान किया गया है।

राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवगठित जिला इकाई पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करेगी तथा संगठन को जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पत्रकार जगत में इस गठन को संगठनात्मक मजबूती, एकता और पत्रकार हितों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिले भर के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...