
19 नग कोडीन फास्फेट युक्त सिरप बरामद
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज़ के. एम. (भा.पु.से.) के निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग चितरंगी राहुल सैयाम के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी गढवा निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी व्दारा व्दारा टीम गठित कर मुखबिर तंत्र लगाया गया।
घटना का विवरण – दिनांक 03/04/2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम क्योटली सोन नदी घाट में आरोपी फत्तेलाल बैस पिता कामता प्रसाद बैस उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम घोघरा के कब्जे से 08 नग कोडीन फास्फेट युक्त कप सिरप अवैध रूप से बिक्री हेतु ले जाते समय पकडा गया था। जिससे पूछतांछ दौरान धारा 23(2) भा.सा.अधि. के अन्तर्गत कबूली कथन में बताया था कि उक्त पकडी गयी नशीली कप सिरप रसियन गुप्ता निवासी भरहरी जिला सोनभद्र (उ.प्र.) से खरीदकर बिक्री करने हेतु ले जा रहे थे। जिससे मामले में आरोपिया रसियन गुप्ता को भी आरोपी बनाया गया । उक्त मामले में अप. क्र. 63/2026 धारा 8/21 एन.डी.पी. एस. एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी फत्तेलाल बैस को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया था जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पचौर में निरुद्द है।
मामले के आरोपिया रसियन गुप्ता को मुखबिर तंत्र लगाकर पता तलास किया जा रहा जो दिनांक 29/05/2026 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी हेतु ग्राम भरहरी थाना जुगैल जिला सोनभद्र (उ.प्र.) में रेड कार्यवाही की गई जो उक्त आरोपिया उर्मिला गुप्ता उर्फ रसियन गुप्ता पति दीनदयाल गुप्ता उम्र 34 वर्ष निवासी लीलाडेवा थाना बीजपुर हाल भरहरी थाना जुगैल जिला सोनभद्र (उ.प्र.) दस्तयाब हुई जिसके कब्जे से 19 नग ESCODYL कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप कीमती करीब 3230/- रुपये बरामद हुई, जिसकी जप्ती कार्यवाही कर आरोपिया उर्मिला उर्फ रसियन गुप्ता को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे जिला जेल पचौर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी थाना प्रभारी गढवा, निरीक्षक सुधेश तिवारी थाना प्रभारी चितरंगी, उनि सी.के. प्रजापति, उनि सुरेश वर्मा, उनि मनोज सिंह, सउनि रामचरण सतनामी, म.आर. वर्षा पंथी, आर. अजीत उपाध्याय, आर. जयप्रकाश पाल,आर. अमित यादव आर. सौरभ सिंह, आर. चंदन हटिला की अहम भूमिका रही।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal