Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव हेतु सिंगरौली पुलिस की जनहित एडवाइजरी

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में आमजन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये सिंगरौली पुलिस द्वारा आंधी-तूफान, गरज-चमक एवं वज्रपात से बचाव हेतु जनहित एडवाइजरी जारी की गई है।

वही वर्तमान मौसम परिस्थितियों में तेज हवा, बारिश, गरज-चमक एवं वज्रपात की संभावना बनी रहती है। ऐसे समय में नागरिकों की थोड़ी-सी सावधानी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है। सिंगरौली पुलिस आमजन से अपील करती है कि मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाये और सुरक्षित स्थान पर रहें।

बिजली कड़कने के दौरान ऊँचे एवं अकेले पेड़ों के नीचे खड़े न हों। जलस्रोतों, तालाब, नदी, कुएँ एवं खुले मैदानों से दूरी बनाए रखें। धातु की वस्तुओं, लोहे की बाड़, बिजली के खंभों, तारों, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल एवं अन्य खुले वाहनों के पास रुकना जोखिमपूर्ण हो सकता है। छतों, पहाड़ियों एवं ऊँचे स्थानों पर खड़े होने से बचें।
सुरक्षा के लिए पक्के भवन में शरण लें। घर के अंदर रहते समय खिड़की-दरवाजे बंद रखें तथा टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल चार्जर एवं अन्य विद्युत उपकरणों के प्लग सॉकेट से निकाल दें। यदि कोई व्यक्ति खुले स्थान पर फंस जाए, तो जमीन पर लेटने के बजाय घुटनों के बल बैठकर सिर झुकाएँ और कानों को ढक लें। कार या बस के अंदर रहना अपेक्षाकृत सुरक्षित है, बशर्ते खिड़कियाँ पूरी तरह बंद हों।

सिंगरौली पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। अफवाहों से बचें, सतर्क रहें और अपने परिवार, बच्चों एवं बुजुर्गों को भी आवश्यक सावधानियों के बारे में जरूर बताएं।

किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संपर्क करे पुलिस कंट्रोल रूम सिंगरौली 7049134457 DIAL 112 जिला आपदा प्रबंधन: 1077
सिंगरौली पुलिस द्वारा जनहित में जारी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...