
बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली बैढ़न “अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन एवं अजाक्स नगरीय निकाय प्रकोष्ठ” के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 01 मई श्रमिक मजदूर दिवस के अवसर पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में भारी संख्या बल के साथ रैली के माध्यम से निगम कार्यालय के गेट के सामने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन पत्र सौपा गया था जिसमें सबसे प्रमुख मांग 174 दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों को विनियमितकरण एवं 70 विनियमित कर्मचारियों को नियमितिकरण जैसे समस्याओं के संबंध में ज्ञापन पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था जिसमें 10 दिवस के भीतर समस्याओ का निराकरण न किये जाने पर समस्त कर्मचारियों द्वारा सामूहिक काम बंद हड़ताल पर चले जायेगे।
वहीं कर्मचारी संगठन जिला अध्यक्ष कमलेश भंडारी एवं कार्यवाहक अध्यक्ष छोटु के द्वारा बताया गया कि हम लोगों के द्वारा कई बार सिंगरौली महापौर को अपनी समस्याओं के संबंध में मौखिक व लिखित रूप में अवगत कराया जा चुका है किंतु महापौर के द्वारा अब तक लोगो की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया जिससे हमारे समस्त सफाई कर्मचारीयों में महापौर के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है जिससे सफाई काम बंद हड़ताल व क्रमिक भुख हड़ताल अनशन पर जाने पर विवश हैं जिसकी समस्त जवाब देही नगर सरकार महापौर की जिम्मेदारी।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal