कुलदीप सिंह (सन्नी)

BK-NEWS/सिंगरौली/मोरवा:- मोरवा थाना क्षेत्र में बिजली सुधार कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें संविदा बिजली कर्मी राजकुमार बैस की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरखड़ निवासी संविदा विद्युत कर्मी राजकुमार बैस आंधी-बारिश के कारण बाधित बिजली व्यवस्था को बहाल करने के लिए प्रेमकांता गैस गोदाम के पास ट्रांसफार्मर में जंपर सुधारने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह बिजली के खंभे पर चढ़े हुए थे।
बताया जा रहा है कि कार्य शुरू करने से पहले ट्रांसफार्मर से डीजी सप्लाई बंद कर दी गई थी, लेकिन आशंका है कि आरआर इंजीनियरिंग और कमिन्स के डीजी सेट से रिटर्न लाइन में करंट प्रवाहित हो गया।
अचानक करंट लगने से राजकुमार बैस असंतुलित होकर खंभे से नीचे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।
मौके पर मौजूद सहकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल एनसीएल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं, मोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे के कारणों की जांच के साथ ही विद्युत कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal