ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 11/06/2024

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न नगर पालिक निगम सिंगरौली अंतरार्ज्यीय बस स्टैंण्ड के पास स्थित मल्हार पार्क मे पूर्व में पुस्तकालय संचालित था जो कई महीने से बंद पड़ी थी उसे आज नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त डी.के. शर्मा के दिशा निर्देशन में उपायुक्त राजस्व के मार्गदर्शन मे फिर से पुस्तकालय सुबह 06:00 बजे AM से 11:00 बजे AM और शाम को 4:00 बजे PM से 7:00 बजे PM तक संचालित कराया गया है ।
वही बताते हैं कि मल्हार पार्क के पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाये से संबंधित पुस्तके, धार्मिक एवं सामाजिक पुस्तके और प्रतिदिन के न्यूज़ पेपर वगैरह बैठकर पढ़ने के लिये उपलब्ध है और वही बताते हैं कि जिसके पास प्रतियोगी परीक्षाएं की पुस्तके, धार्मिक एवं सामाजिक ज्ञानवर्धक किताबें घरों में पड़े हुये हैं उसे दान कर सकते हैं जिससे लोगों को काफी फायदा होगा।
उक्त अवसर पर नगर निगम उपायुक्त राजस्व आरपी बैस, एसडीओ प्रभारी भूपेंद्र सिंह, प्रवीण गोस्वामी, चन्द्रमणी द्विवेदी अजय पटेल, अशोक त्रिपाठी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी की सराहनीय भूमिका रही।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal