
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न “ईदुल अजहा” की नमाज दिनांक 17/06/2024 को परंपरागत तरीके से “अंजुमन अहले हदीस”के ईदगाह ग्राम जमुआ में भीषण गर्मी को देखते हुये यदि मौसम सही रहा तो सुबह 6:45 बजे पर एवं ईदगाह ग्राम गनियारी में सुबह समय 5:30 बजे होगी और वही बारिश होने पर मस्जिद में नमाज अदा की जाये गी,उक्त आशय की जानकारी मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी ने दी है श्री सिद्दीकी ने बताया की ईदगाह ग्राम जमुआ व ईदगाह ग्राम गनियारी में पुरुष के साथ-साथ महिलाये भी ईद की नमाज अदा करेंगी और देश में अमन चैन खुशहाली के साथ-साथ इस भीषण गर्मी से निजात पाने के लिये समय पर बारिस होने के लिया दुआ की जायेगी।
श्री सिद्दीकी ने नगर पालिक निगम सिंगरौली एवं शासन प्रशासन व बिजली विभाग के प्रभारी से अनुरोध किया है कि ईदुल अजहा के दिन धार्मिक ईदगाहो एवं मस्जिदों की कैंपस के आसपास में साफ सफाई सुनिश्चित हो एवं टैंकर पानी की व्यवस्था भी उपलब्ध कराया जाये और बिजली की अघोषित कटौती न हो श्री सिद्दीकी ने सिंगरौली वासियों को ईदुल अजहा की मुबारकबाद दी है।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal