
बढ़ता कारवां (BK NEWS) बैढ़न सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मुहेर शाखा सचिव अक्षय कुमार भारती ने बताया कि एनसीएल निगाही में कार्यरत सिकक्ल लॉजिस्टिक एवं कंडोई ट्रांसपोर्ट के द्वारा मुहेर के विस्थापित हेल्पर एवं ड्राइवर तथा सिकक्ल पुराने मजदूरो मे हेल्पर ड्राइवर मैकेनिक जिन्हे आज तक रोजगार नहीं दिया गया है न तो उन वर्करो की पीएफ की राशि की भुगतान की गयी न तो उनके खाते में जमा किया गया और उल्टे बाहरी दलालों द्वारा 1 लाख से 2 लाख रुपये लेकर गैर विस्थापित व अन्य राज्यों से आये युवकों को नौकरी दी जा रही है जिसका वीडियो एवं लिस्ट सार्वजनिक होने के बावजूद किसी प्रकार की कोई कार्यवाही न तो एनसीएल प्रबंधन किया, न तो जिला प्रशासन किया किसी प्रकार की कार्यवाही न होने से स्थानीय विस्थापितो एवं पुराने वर्करो को काम दिये जाने की मांग को लेकर दिनांक 18/06/2024 को सुबह 9:00 बजे माइंस के कटिंग एरिया में अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल करेंगे ।
वही अक्षय भारती ने बताया कि समय रहते उक्त मामले का निराकरण न होने पर कामबंद हड़ताल करने के लिये बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी एनसीएल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन की होगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal