ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 03/06/2024
नवजीवन विहार हर्रई आवासीय कॉलोनी एचआईजी में विंध्याचल फर्नीचर कर रहा अवैध रूप से कारोबार
कभी भी आग लगने से कई घर आयेंगे चपेट मे, जिला प्रशासन दे ध्यान, बना जांच का विषय

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (राज कुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढ़न विगत दिवस विंध्यनगर मे एक एसी गोदाम मे आग लगी थी जिसको लेकर के कड़ी मशक्क़त के बाद कई घंटो तक आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड के द्वारा लगी आग को बुझाया गया था और वही इन घटनाओ को लेकर जिला प्रशासन सतर्कता बरतने हेतु बैठक कर निर्देश दिया गया।

नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र के हर्रई आवासीय कॉलोनी नवजीवन विहार एचआईजी नंबर- 21 के आसपास सघन एरिया मे विंध्याचल फर्नीचर फार्म के द्वारा लकड़ी का कारखाना संचालित है साथ ही गोदाम है जिसमें गद्दे फोम व और लकड़ी कई ट्रक स्टॉक रखे हुये हैं।
वही बताते हैं कि इन सब कार्यवाहियो को लेकर स्थानीय जनों के द्वारा पूर्व मे जिला प्रशासन, नगर निगम व सीएम हेल्पलाइन 181 शिकायत करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होती है लोगो मे मायूसी है।
जिला प्रशासन के द्वारा केवल आदेश होते हैं कार्यवाही नहीं होती है सघन रहवासी क्षेत्र मे अगर किसी एक जगह आग लगती तो कई घर चपेट में आ सकते हैं सबसे बड़ी क्षति होने की संभावना बनी हुई है और वही बताते है कि पास मे एलआईजी -120 मे खुली भूमि है जिसको अवैध रूप से बेचा गया है जिसमें 11000 वोल्ट लाइट बाउंड्रि के ऊपर से लाइन गयी हुयी जिसमें ट्रैक से खतरा होने संभावना है यह जांच कर कार्यवाही की अत्यंत आवश्यकता है। जनहित मे जारी ।।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal