Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रहवासी क्षेत्र के आवासो में गोदाम बनाकर व्यापार करने वाले व्यापारियो को करे चिन्हित – कलेक्टर

रहवासी क्षेत्र के आवासो में गोदाम बनाकर व्यापार करने वाले व्यापारियो को करे चिन्हित – कलेक्टर

रहवासी क्षेत्र में बने गोदामो की जॉच हेतु कलेक्टर द्वारा दल गठित करने का दिया गया निर्देश

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न विगत दिवस शहर के अंदर रहवासी क्षेत्र में बनाये गये एयर कन्डीशनर एवं टायर गोदाम में भड़की आग को दृष्टिगत रखते हुये तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिये कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा नगर निगम एवं राजस्व अधिकारियो की बैठक आयोजित कर ऐसी घटनाओ को रोकने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को इस आशय के निर्देश दिये कि व्यावसायिक गतिविधि करने वाले ऐसे व्यापारी जिनके द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृती के भवन का निर्माण किया गया है अथवा स्वीकृत मानचित्र के विरूद्ध भवन का निर्माण किया गया है साथ ही आवासीय क्षेत्र में बिना स्वीकृती के व्यावसाय के साथ साथ गोदाम भी बना लिया गया है ऐसे व्यापारियो को चिन्हित कर उनके द्वारा व्यावसायिक या आवासीय के रूप में भवन निर्माण की स्वीकृती ली गयी है यदि स्वीकृती ली गयी तो मानचित्र के अनुसार निर्माण कार्य किया गया है ऐसे प्रमुख विंदुओ के साथ साथ भवन निर्माण स्वीकृती प्रावधान अधिनियम के तहत राजस्व एवं नगर निगम संयुक्त रूप से जॉच दल गठित कर इसकी विधिवत जॉच की जाये और साथ ही शहर में निर्मित पेट्रोल पम्पो, ऊची ईमारतो में अग्नि सुरक्षा से संबंधित क्या प्रबंध है इसकी भी जॉच कराये ताकि शहर में ऐसे घटनाये घटित न हो।

*उक्त बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर अरविंद झा, अपर कलेक्टर पी.के. सेन गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार बर्मा, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सिंगरौली सृजन बर्मा, एसडीएम माड़ा राजेश शुक्ला, नगर निगम आयुक्त डी.के. शर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, नंदन तिवारी उपस्थित रहे।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...