Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अवैध गिट्टी-रेत परिवहन करते चार वाहनों को खनिज विभाग ने किया सीज

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिंगरौली चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी ए.के. राय के मार्गदर्शन में खनिज विभाग में पदस्थ सहायक खनिज अधिकारी कपिल मुनि शुक्ला, डा. विद्याकान्त तिवारी एवं खनिज सर्वेयर मुनेन्द्र सिंह द्वारा विभागीय अमले को लेकर खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु जांच के दौरान ग्राम-करामी में 02 ट्रेक्टर-ट्राली को खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुये पाये जाने पर जप्त किया गया है एवं सुरक्षार्थ
थाना- माडा परिसर में खड़ा किया गया है।

वही साथ ही ग्राम-गडेरिया में एक डम्फर को खनिज गिट्टी का अवैध रूप से परिवहन करते हुये पाये जाने पर जप्त कर सुरक्षार्थ थाना बरगवां परिसर में खड़ा किया गया है और इसी प्रकार ग्राम-सितुलखूर्द में एक ट्रेक्टर को खनिज रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुये पाये जाने पर जप्त किया जाकर सुरक्षार्थ पुलिस चौकी खुटार परिसर में खड़ा किया गया है और वही कुल 04 वाहनों एवं मालिकों व चालकों के विरूद्ध खनिज नियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही हेतु कलेक्टर सिंगरौली के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...