
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न “सपन कैटलफीड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड” गाजीपुर (उ.प्र.) की नई शाखा का सोनालिका ट्रेक्टर एजेंसी के सामने कचनी वैढ़न में आज रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ और इस दौरान कंपनी के जीएम शरद कुमार सिंह एवं राजू वर्मा के हाथों फीता काटकर नयी शाखा का शुभारंभ किया गया।

सिंगरौली जिले के एरिया इंचार्ज राहुल सिंह ने बताया कि हमारे यहां पोल्ट्री दाना जैसे ब्रायलर, क्रायलर, काकरेल, सोनाली व देशी मुर्गियों के सभी प्रकार के अच्छी क्वालिटी के दाने उचित दर पर मिलेंगे और उन्होने बताया कि इस डिपो के खुलने से फार्मर साथियों को सुनहरा अवसर मिलेगा।

उक्त शुभारंभ अवसर पर में कंपनी के कर्मचारी दीपक सिंह, प्रदीप सिंह, राहुल सिंह, राहुल कुमार सिंह, स्वेजल शर्मा, डीलर एवं फार्मर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शुभारंभ के अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित फार्मरों को मुर्गी पालन का प्रशिक्षण दिया गया और पोल्ट्री फार्म के रखरखाव की जानकारी प्रदान की गयी।
इस दौरान कंपनी द्वारा उपस्थित अतिथियों तथा फार्मरों को नाश्ते तथा भोजन का प्रबंध किया गया था जिसमें सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों ने सहभोज का आनंद लिया।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal