
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न आये दिन नशे की हालत में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो को झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने एवं क्षेत्र में उत्पात मचाने व नशे की हालत में आम जन से झगडा विवाद कर गंभीर घटना घटित करने के पूर्व दिनांक 01/06/2024 की दरम्यानी रात ग्राम कटई में रामनरेश उर्फ हसन साहू पिता रामकुमार साहू उम्र 36 बर्ष निवासी ग्राम कटई शराब के नशे में राहगीरो एवं ग्रामीणों को गाली गलौच कर मारने के लिए दौड रहा था जिसे धारा 151 द.प्र.सं. के तहत गिरफ्तार कर जिला जेल पचौर भेजा गया।
वही इस प्रकार की झूठी एवं भ्रामक सूचना देने वाले लोगो पर पुलिस की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी और आमजनमानस से अपील है कि किसी भी प्रकार की सूचना या जानकारी पुलिस व वरिष्ठ अधिकारियो को देते समय सूचना की जॉच परख कर ही दे।
उक्त कार्यवाही में उनि. प्रियंका सिंह बघेल चौकी प्रभारी, प्रआर. भगवानदीन सिंह, इन्द्रभान बागरी, आर. सतीश वास्कले, अंकित सिंह, सैनिक रामानुज सेन शामिल रहे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal