
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन – 2024 को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला द्वारा 4 जून 2024 को मतगणना दिवस को शुष्क दिवस घोषित करते हुये मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शुक्ला द्वारा जारी आदेश अनुसार शुष्क दिवसों में संपूर्ण सिंगरौली़ जिले की परिसीमा में स्थित एवं संचालित समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानों एवं जिले में स्थित देशी मद्यभंडागार से मदिरा का आयात, निर्यात, परिवहन, क्रय, विक्रय एवं प्रदाय पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal