पिकअप ने मारी टक्कर बाइक सवार दो युवक गंभीर..
बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव में हुई दुर्घटना, पिकप चालक फरार …

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली. बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत को देखकर चिकित्सकों ने घायलों को नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां एक का इलाज जारी है तो दूसरा जिंदगी और मौत से लड़ रहा है जिसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार सेन पिता बबुआ राम सेन उम्र 18 वर्ष निवासी बरहवाटोला व सनित कुमार सेन पिता रमेश कुमार सेन उम्र 18 वर्ष निवासी बरैनिया बाइक पर सवार होकर बारात में शामिल होने गए थे। जी की सुबह वापस लौटने के दौरान बड़ोखर गांव लगभग 6 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दिया। दोनों युवक गंभीर हालत में हैं। बताया गया है कि पिकअप वाहन पूर्व सरपंच बड़ोखर फुलवा देव का है। जिसे पिंटू विश्वकर्मा चला रहा था। लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर चालक ने दुर्घटना को अंजाम दिया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal