
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के दिशा निर्देशन मे अबैध रेत परिवहन / रेत चोरी करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, नगर पुलिस पुलिस अधीक्षक विध्यंनगर पी.एस. परस्ते के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी.सुधेश तिवारी कोतवाली टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते समय वाहन 407 जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी ।
वही बताते है कि दिनांक कल रात दरमियान दिनांक 17/18 अप्रैल 2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जमुआ रोड बैढन मे एक पीले रंग का 407 वाहन अवैध रेत बालू लोड कर बिक्री करने के लिये जाने वाला है, सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सुधेश तिवारी द्वारा तत्काल कोतवाली पुलिस टीम ने जमुआ रोड बैढन रवाना किया गया तो पंजाबी रसोई के बगल से जमुआ जाने वाली रोड पर एक 407 वाहन जाता दिखा जिसे रोककर चेक किया गया तो चालक प्रसाद साकेत पिता जैतलाल साकेत उम्र 22 वर्ष साकिन खजुरी थाना बैढन जिला सिंगरौली (म.प्र.) का चला रहा था वाहन 407 क्र. MP66 G0801 जिसमे रेत बालू लोड है ।
वही चालक प्रसाद साकेत से रेत बालू के संबंध मे कागजात चाहे गये जो कोई कागजात नही होना और वाहन मालिक के कहने पर रेत बालू लोड कर बिक्री करने हेतु आना बताया गया जो आरोपी चालक का कृत्य धारा 379, 414 ता.हि. एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत दण्डनीय पाये जाने से वाहन 407 क्र. MP66 G0801 मे लोड रेत को जप्त कर कोतवाली पुलिस ने कब्जे मे लेकर कार्यवाही की गयी।
उक्त कार्यवाही मे निरी.सुधेश तिवारी, सउनि विजय अग्निहोत्री, प्र.आर. सूर्यभान, प्रआर सुरेन्द्र भुजवा, आर.गौतम कुमार, आर.संजू धुर्वे की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal