Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खबर का हुआ असर सोन अभ्यारण अधिकारियों की खुली नींद कार्यवाही देख माफियाओं की बुद्धि भ्रष्ट।।

बढ़ता कारवां सिंगरौली :- बीते विधानसभा चुनाव के बाद गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतिबंधित रेत युक्त सोन नदी अभ्यारण से व्यापक चोरी कर मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश में करोड़ों का रेत कारोबार किया जा रहा था बताया जा रहा था सूरज ढलते ही रेत माफिया प्रतिबंधित सोन नदी का कलेजा नोचने की तैयारी प्रारंभ कर देते थे सबसे पहले घूम रहे नौजवानों को चंद पैसे की लालच देकर हर चौराहे नुक्कड़ में पुलिस अधिकारियों की आने की लोकेशन देने हेतु खड़ा कर देते थे माफियाओं के संख्या के अपेक्षा स्थानीय पुलिस जवानों की संख्या कम होने के चलते चाह कर भी पुलिस सभी रेत माफियाओं के प्रति कार्यवाही नहीं कर पाती थी

उत्खनन वीडियो सहित वायरल ऑडियो आधार पर हिम्मत समाचार बढ़ता कारवां द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया जिस खबर का असर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई नतीजा समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के आधार पर माननीय राधा सिंह राज्य मंत्री जी को मीडिया के सामने बयान देना पड़ा की अवैध रेत कारोबार में हमारा दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं होने सहित अन्य बात रखते हुए खबर खंडन कराया गया क्षेत्र में अब चर्चा है पत्रकार के नाम पर रिपोर्ट हुआ और पुलिस पर दबाव बना मामला पंजीबद्ध करा दिया गया, हलांकि खबर की असर चलते व्यापक पैमाने पर हो रही प्रतिबंधित रेत चोरी फिलहाल बंद हो गया है

वही अवैध रेत कारोबार को लेकर दिए गए राज्य मंत्री बयान बाद तथा कथित पत्रकारों की चर्चित टोली खबर खंडन करने में ऐसे लगे की आल्हा अधिकारी सहित क्षेत्रीय लोगों के मोबाइल में रेत चोरी खंडन खबर की बदबू फैल गई बदबू इतनी खतरनाक थी की जादातर लोग थू-थू करने लगे, और थू-थू की आवाज इतनी तेज हुई कि गहरी निद्रा में सोए सोन अभ्यारण अधिकारियों की नींद खुल गई जो आंख मिजते हुए शायद तत्काल फरमान जारी कर दिए जिस फरमान का पालन करते हुए जितेन्द्र कुमार परासर परिक्षेत्र अधिकारी, सहित सुभप सिंह चौहान बीटगार्ड, लक्ष्मण पनिका सुरक्षा श्रमिक सोन नदी से रेत निकासी सभी रास्तों में जेसीबी लगा खांई खोदा रास्ता अवरुद्ध करने में जुटे हुए हैं वहीं कार्यवाही देख रेत माफियाओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।

संवाददाता आरपी सोनी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...