ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 22/04/2024

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न/ माड़ा थाना अंतर्गत बंधौरा पुलिस चौकी क्षेत्र सुहिरा के गुदरी खोली गांव मे खेत मे लगे फ़सल मे बकरी चराने को लेकर आपस मे दो पक्षों में हुआ मारपीट को लेकर मामला पहुंचा पुलिस चौकी बंधौरा, लाठी डंडा से मारपीट मे एक पक्ष हुआ लहू लुहान और वही चौकी प्रभारी एसआई सूरज सिंह मामले को संज्ञान में लेकर पीड़ित को उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र खुटार भेजा गया और वही पुलिस जांच मे जुटी हुयी है ।

वही पीड़ित पक्ष घायल रमाशंकर साकेत उम्र 34 वर्ष व रामनरेश साकेत उम्र लगभग 45 वर्ष दोनों बताते है कि बकरी लेकर जा रहे थे तभी पास मे निवासरत आशा साकेत, सुदर्शन साकेत, ललिता साकेत, ललन साकेत, दयाली साकेत के द्वारा तू – तू, मैं – मैं होते होते रमाशंकर और रामनरेश साकेत के ऊपर लाठी डंडे से वार कर दिये जिसे सिर हाथ पैर मे दोनों को चोटे आयी जो लहू लूहान हो गये है।
वही चौकी पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार अस्पताल मे उपचार हेतु भेजा गया और वही बताते हैं कि यह मारपीट का मामला आज तीसरी बार है और वही नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal