गर्भवती गाय को बोलेरो चालक ने मारी जोरदार टक्कर…
पशुओं के मौत पर चलता व्यापार …
सड़क पर दुर्घटना का सबब बनते आवारा मवेशी, लगातर मावेसियों की जाती जान …

बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली जिले में नगर पालिक निगम सिंगरौली गौ सेवाओं को लेकर बड़े-बड़े दावा करते नजर आते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही देखने को मिल रहा है वही बात करें तो जिला पशु चिकित्सालय की तो वहां पर तो पूर्ण तरह से भरे सही का कार्य चल रहा है जिस तरह से लगातार पशु के इलाज के लिए डॉक्टर को हमेशातैनात होना चाहिए था लेकिन वहीं पर डॉक्टर के द्वारा भी कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ बहाना बता कर टालमटोल किया जाता है…
पूरा मामला बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 41 गनियारी की घटनाएं बताई जा रही है जहां पर करीबन आज 4:00 बजे एक बोलेरो चालक ने एक गर्भवती गाय को जोरदार टक्कर मार दी जहां पर वह गाय गंभीर रूप से घायल हो गई और जिंदगी और मौत से जूझ रही थी वहीं पर बता दे कि स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि रात के समय यहां गाड़ी तो बहुत ही रफ्तार चलती है अगर इन गाड़ियों के सामने कोई व्यक्ति जानवर कुत्ता बिल्ली भी आ जाए तो उसे मारना तो तय है इन पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है हालांकि यह तो सुबह 4:00 बजे की घटना है जहां पर बोलेरो चालक ने इतनी जोर दार गाय को टक्कर मारी की गाय नाली में जागीरी और मोके से ही बोलेरो चालक फरार हो गया स्थानीय लोगों ने भी इस मामले को लेकर कई बार अधिकारियों के पास भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिला हालांकि जब पत्रकारों ने इस मामले को उठाया तो एनजीओ के द्वारा पशु को उपचार के लिए उठाकर ले जाया गया लेकिन यहीं पर जिला पशु चिकित्सालय इन सभी खबरों से नदारत रहा उन्हें तो अपने मौज मस्ती आरामदायक सुविधाओं से ही फुर्सत नहीं मिलती तो वह दूसरों के दर्द को क्या समझे गे….
दगी और मौत से जुझर है आवारा पशु…
सिंगरौली जगह जगह बैठे आवारा मवेशी जो वाहन चालक और राहगीरों के लिए बनते हैं हादसे का कारण। आवारा मवेशियों के कारण किसान भी परेशान कई बार जिला प्रशासन के आलाधिकारियों से शिकायत की है। लेकिन कोई भी आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।मुख्य बाजार और सड़क पर 24 घंटे मौजूद रहते हैं शहर के अंदर भी व्यस्ततम मार्गों पर दिन व रात में बीच रास्तों पर मवेशी बैठने के कारण भारी परेशानी बनी रहती है। इसके अलावा शहर में सड़को के किनारे बाजार, शॉपिंग, कॉम्प्लेक्स, बस स्टैंड, मार्केट, सब्जी मंडी, आलू मंडी, बायपास, तिराहा आदि क्षेत्रों में 24 घंटे आवारा मवेशी मौजूद रहते हैं। वहीं नगर पालिका द्वारा में शहर के अंदर से आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया था। लेकिन कुछ दिन अभियान चलने के बाद बंद कर दिया गया। उसके बाद से अभी तक मवेशियों को पकड़ने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया है।
एनजीओ चलाने वाले
युवक सुबोध दत्ता ने बताया कि हमें कहीं से कोई भी सहयोग राशि नहीं मिलते बस हम सेवा भाव से गौ सेवा कर रहे हैं जिस प्रकार से क्षेत्र में आवारा पशु फैली हुई है इन पर रोक तो नगर पालिक निगम सिंगरौली को लगाना चाहिए था और गौशाला बनवाने चाहिए थी लेकिन कहीं ना कहीं यह भी कार्यवाही कोरम पूरा कर काम को रफा दफा कर दिए हम लोगों पढ़ने वाले छात्र हैं और हमें गौ सेवा को लेकर सभी लोगों ने मिलकर एक एनजीओ बनाया जिसमें हम लोगों ने कई पशुओं को अभी तक उपचार कर उन्हें रिहा कर दिया है लेकिन कहीं ना कहीं जिस जिस तरह से जिला स्वास्थ्य हॉस्पिटल है वहां से हम भी हम लोगों को कोई सहयोग नहीं मिलता दबाव को लेकर हमसे दावों के मूल्य लिए जाते हैं
इनका कहना है
पशु चिकित्सालय के
डॉक्टर आर.के जायसवाल
ने कहा हमारे पास 9:00 से लेकर 5:00 के बीच अगर कोई भी व्यक्ति पशु को लेकर आता है तो हम उनके पर्ची काटते हैं और जो शुल्क होता है उसे लेने के बाद हम दवा शुरू करते हैं 9 से 5 के बीच ही या दवा चलती है इसके बाद अगर कोई भी व्यक्ति पशु लेकर आएगा तो उसकी दवा नहीं हो पाएगी क्योंकि हमारे पास स्टाफ कम है और हम लोग घर चले जाते हैं वहीं जब दवा की बात की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ दवाई है लेकिन कुछ दवा नहीं है जो कि हम लोग बाहर से लिखते हैं उन दवा को लाने के लिए …
गौ सेवा संस्था अध्यक्ष
अनुप द्विवेदी
ने बताया कि यहां पर कई गो गौ सेवा कर रहे हैं तो कई गवर्नमेंट हॉस्पिटल में बैठे स्टाफ की सेवा दे रहे हैं लेकिन अगर बात करें जमीनी हकीकत की तो कहीं ना कहीं यह सभी लोग सिर्फ कोरम पूरा करते हैं गो गौ सेवा के नाम पर चंदा कटती है तो वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर के द्वारा भी जो पशु को लेकर आते हैं उन्हें भी काफी परेशान करते हैं जब तक कि उन्हें कुछ मिल नहीं जाता जिस वजह से काफी समय नष्ट होता है और इससे कई पशुओं की भी जान जा चुकी है लेकिन इस पर ना तो शासन को शासन ध्यान देती है और ना ही जिम्मेदार अधिकारी जिस वजह से डॉक्टर व एनजीओ चलाने वाले लोगों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal