Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पिपरा कुरन्द क्षेत्र आज भोर मे रेत खाली कर लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की हुयी मौत, घर में पसरा सन्नाटा, बना जांच का विषय

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 09/04/2024

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न कोतवाली थाना अंतर्गत बरसोता (गोभी) पुलिस चौकी क्षेत्र के पिपरा कुरन्द गांव के पास रेत खाली करके लौट रहे ट्रैक्टर पलटने से चालक के सिर मे गंभीर चोटे आने से मौके पर मौत हो गयी, परिजनों मे सन्नाटा हुआ है ।

जिसे परिजनों द्वारा ऑटो रिक्शा से जिला चिकित्सालय लाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित किया और वही पीएम के बाद अंतिम संस्कार हेतु गृह ग्राम खटखरिया ओरगाई भेजा गया मृतक का नाम सुजीत बैगा पिता गुलाब प्रसाद बैगा उम्र लगभग 25 वर्ष है मृतक से पत्नी व लगभग 2 वर्ष की एक बच्ची है, दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है।

वही मृतक के पिता गुलाब प्रसाद बैगा बताते हैं कि कल रात 3:00 बजे भोर की घटना है ट्रेक्टर से रेत खाली करके लौटते समय की घटना है और वही बरसोता (गोभा) पुलिस चौकी की टीम जांच में जुटी हुयी है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...