Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पावर फुल लोगों के इशारे पर अवैध कारोबार सहित व्यापक भ्रष्टाचार जोरो पर- अध्यक्ष।।

BK-NEWS (मध्य प्रदेश) सिंगरौली राजकुमार सिंह आरपी सोनी:-जिले के विधानसभा चितरंगी क्षेत्र स्थित प्रतिबंध अभ्यारण रेत युक्त सोन नदी में घड़ियाल पाल उनके सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के साथ नदी में मौजूद रेत में प्रतिबंध लगाया है परंतु थाना गढ़वा सहित नौडिहवा बगदरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत के रास्ते से सोन अभ्यारण का अवैध रेत कारोबार व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है गजब की बात तो यह है क्षेत्र में खुले आम प्रतिबंधित खनिज संपदा दोहन होते हुए खंड प्रशासन अभ्यारण खनिज अधिकारी सहित स्थानीय पुलिस आल्हा अधिकारी से ज्यादा पावरफुल रेत माफिया सोन नदी का कलेजा नोच घड़ियालों का जीवन संकट में डाल दिए

वहीं क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत व्यापक कारोबार के संबंध में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष ने फोन कर पत्रकार को बताये स्थानीय अधिकारी सहित जिला खनिज अधिकारी रेत माफियाओं के साथ मिल अवैध कारोबार करा उत्तर प्रदेश में बिक्री करा रेत से करोड़ों रुपए का वारे-न्यारा किया जा रहा है इस समय सोन नदी से प्रतिबंधित रेत की चोरी चरम सीमा पर पार हो गया है अवैध रेत कारोबार का वीडियो कई पत्रकारों को मेरे द्वारा दिया गया किंतु किसी ने खबर नहीं चलाये बालू की चोरी होती थी परंतु इस समय जैसे बड़े पैमाने पर नहीं अब तो पावर फूल लोगो के इशारे पर खुले आम व्यापक पैमाने पर कारोबार हो रहा है अध्यक्ष ने कहा रेत के संबंध में राज्य मंत्री से हम बात किया तो उन्होंने कहीं हम रेत बंद करने हेतु बोल सकते हैं रेत चालू करने हेतु नहीं कह सकते

अपने ही सरकार के कार्यकाल से त्रस्त भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कहें जहां पहले दस हजार लगता था वहां अब तीस हजार लगता है आम आदमी को बहुत सताया जा रहा है हम अवैध कारोबार के प्रति आवाज उठाएंगे तो मारे जाएंगे, जो बालू की शिकायत किए हैं उन बेगुनाह शिकायत कर्ता पर पुलिस एक नहीं दो बार 151कायम की है, इतना ही नहीं उन्होंने कहा दो लाख प्रतिदिन सिर्फ बालू से पुलिस कमाती है जिसमें सांसद विधायक से लेकर सब का हिस्सा रहता है राधा सिंह राज्य मंत्री अपने घर में कीर्तन हेतु थाना से पचास हजार लीं हैं भ्रष्ट सरकार के भय से भयभीत पुलिस आखिर कहां से भरपाई करें करण क्षेत्र में व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त है सरकार जनता को पुलिस से त्रस्त कराने सहित अवैध कार्यों से अर्जित धन से पूजा कीर्तन में लोग ताली बजाते हुए जय श्री राम बोले होंगे जिस ध्वनि को सुन अंतर्यामी प्रभू श्री राम कीर्तन में पहुंचे पवन पुत्र हनुमान भी पछिताते होंगे कहां फंस गए हम ?

यह खबर भोला तिवारी भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष और पत्रकार राधे श्याम भारती से हुआ फोन पर बात चीत आर्डियो और रेत उत्खनन वीडियो के आधार पर लिखी गयी है।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...